Hanuman Chalisa

बालों में मेहंदी लगाने से पहले ये टिप्स जरूर जान लें

Webdunia
चाहे बाल असमय सफेद हुए हो या बढ़ती उम्र के साथ, दोनों ही स्थिति में शादी-ब्याह व त्यौहार से पहले अधिकांश लोग अपने बालों को जरूर रंगते हैं। बालों की सफेदी छुपाने के लिए हिना मेहंदी सबसे आसान घरेलू उपाय है। बालों में मेहंदी को कब और कैसे लगाना चाहिए, इसे लगाने का सही तरीका क्या होना चाहिए और इसका मिश्रण तैयार करते हुए आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, आइए, जानते हैं कुछ जरूरी टिप्स- 
 
1. यदि आप बालों में मेजेंटा रंग देखना चाहते हैं, तो गुड़हल के फूल क्रश करके डालें।
 
2. सर्दियों में मेहंदी लगाएं, तो मेहंदी पेस्ट में कुछ लौंग डाल दें। यह ठंड से बचाएंगी।
 
3. ठंड से ज्यादा परेशानी है, तो आप मेहंदी में तेल, चाय पानी या कॉफी जरूर मिक्स करें। सूखा आंवला, शलगम जूस, दालचीनी, अखरोट, कॉफी कुछ ऐसे तत्व हैं, जिसे आप मेहंदी में मिक्स कर सकते हैं।
 
4. बालों में मेहंदी लगाने से पहले उसमें एक कपूर और एक चम्मच मेथी का पावडर मिला लें। ये बालों को असमय सफेद होने से बचाएंगे।
 
5. दो चम्मच संतरे के रस में दो चम्मच मेहंदी पाउडर मिलाएं और शैंपू करने के बाद बालों पर लगाएं तथा दस मिनट बाद धो दें।
 
6. मेहंदी में दो चम्मच चाय का पानी मिला लें। बालों का रंग निखर जाएगा।
 
7. अगर आपको मेहंदी का इस्तेमाल करने के बाद भी बाल भूरे नहीं काले ही चाहिए तो काली मेहंदी लगाएं या कोई भी हेयर डाई लगाने के बाद मेहंदी के पानी का इस्तेमाल बतौर कंडीशनर करें।
 
8. अगर आप लंबी बीमारी से उठी हैं और बाल बेतहाशा झड़ रहे हैं तो मेहंदी को गर्म पानी में घोल कर हर दो-तीन दिन में बालों की जड़ों में लगाएं। बालों का झड़ना कम हो जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

अगला लेख