Hanuman Chalisa

कोहनी की त्वचा सख्त और काली है? तो आजमाएं ये 6 कारगर नुस्खे

Webdunia
भले ही आप चेहरे से कितनी ही खूबसूरत क्यों न हों, देखने वालों की नजर कुछ ही मिनटों में आपके दूसरे हिस्सों की खूबसूरती पर भी जाएगी। बेशक, आपने अपने हाथों पर ध्यान दिया होगा, जिसकी आप केयर भी करती होंगी, लेकिन क्या आपने कभी अपनी कोहनी की ओर नजरें घुमाई हैं? क्या आपकी कोहनी भी उसी रंग की है जैसा आपके पूरे हाथों का रंग है? यदि नहीं और यहां की त्वचा अगर बाकी त्वचा से काली है तब आपको अपनी कोहनी की केयर करने की जरुरत है।

आइए, जानते हैं कैसे आप अपनी कोहनी के कालेपन को दूर कर सकते हैं... 
 
1. आपकी कोहनी पर नींबू को काटकर नियमित रूप से लगाए। नींबू आपकी कोहनी का रंग हल्का करने में काफी मदद करता है।
 
2. कच्चे दूध में रूई को भिगोकर कोहनी पर लगाएं और इसे सूख जाने के बाद धो लें। कच्चा दूध एक अच्छा क्लींजर होता है, जो आपकी त्वचा के कालेपन को दूर करता है।

 


 


3. दूध में बैकिंग सोड़ा को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को कोहनी पर रगड़ें और बाद में पानी से धो लें।
 
4. जैतून के तेल में एक चम्मच चीनी को तब तक मिक्स करें, जब तक कि चीनी के दाने हल्के घुल न जाएं। इसके बाद इसे कोहनी पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। ऐसा भी नियमित 15-20 दिन करें।
 
5. हल्दी, एलोवेरा जेल और दूध को शहद मे मिलाकर इसे कोहनियों पर लगाएं। करीब एक घंटे तक इसे सूखने दें और हल्के गरम पानी से धो लें। नियमित यह टिप्स अपनाने से आपको कोहनियों के कालेपन से छुटकारा मिलेगा और इससे आपकी कोहनी मुलायम बनेगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

Pandit Jawaharlal Nehru: पंडित जवाहरलाल नेहरू के बारे में 10 रोचक बातें

राजकुमार चंदन का उपन्यास- विश्व शांति की अनुगूंज: समुद्र का न्याय

नौतपा की 'आग' उगलती गर्मी से कैसे बचें? ये 5 सावधानियां और 10 गोल्डन रूल्स बदल देंगे आपका समर गेम!

अमेरिका और ईरान युद्ध दोबारा भड़का तो क्या होगा?

बच्चे की मौत से न टूटे किसी मां-बाप का सपना, यह यूपी सरकार का संकल्प

अगला लेख