Hanuman Chalisa

चेहरे के खुले रोमछिद्रों को बंद करेगा यह उपाय

Webdunia
चेहरे के रोमछिद्र, जिन्हें आप पोर्स कहते हैं, उनके आकार का बढ़ जाना या पोर्स ओपन होना त्वचा और सुंदरता के लिए हाकिनकारक हैं। खुले रोमछिद्रों में गंदगी जाने से त्वचा में पिंपल्स, मुंहासों के अलावा कई तरह की समस्याएं पैदा होती हैं जो आपकी प्राकृतिक खूबसूरती को चुरा लेती हैं। इन सभी समस्याओं से बचने के लिए जानिए यह आसान सा उपाय - 
 
घर पर आसानी से एक प्रयोग करके आप अपने खुले रोमछिद्रों से राहत पा सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ दो चीजों की जरूरत होगी जिसमें एक है नारियल तेल, और दूसरा है नींबू का रस। इन दोनों का प्रयोग कर आप रोमछिद्रों को टाइट कर सकते हैं। लेकिन कैसे करना है, वह भी जान लीजिए- 
 
इसके लिए आपको एक बड़ा चम्मच एक्स्ट्रा वर्जिन नारियल का तेल लेना है और इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाना है। अब इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए। इसका प्रयोग करने से पहले चेहरे को गुनगुने पानी और फेसवॉश से अच्छी तरह धो लें। चेहरा धोने के बाद आप इस मिश्रण को चहरे पर लगाकर दो से तीन मिनट तक अच्छी तरह से मसाज करें। अब कुछ देर मसाल करने के बाद गुनगुने पानी में भीगे तौलिये से चेहरे को अच्छी तरह से पोंछ लीजिए। 
 
सप्ताह में तीन से चार बार इस प्रयोग को करने पर आप खुद फर्क देखेंगे कि आपके चेहरे पर नजर आने वाले ओपन पोर्स सिकुड़ चुके हैं और त्वचा पहले से ज्यादा साफ, चिकनी और कसी हुई नजर आएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

अगला लेख