Hanuman Chalisa

घर में बनाएं ये 5 हेयर स्टाइल, गर्मी से मिलेगी राहत

Webdunia
गर्मी के दिनों में भी बालों की केयर जरूरी है। केयर नहीं करने पर वह बेजान और रूखे हो कर टूटने लगते हैं। इतना ही नहीं पसीने की वजह से चिपचिपे भी हो जाते हैं। इसलिए बालों को गर्मी में भी सहजकर रखें। ताकि वह पोषित रहें और टूटे नहीं। साथ ही गर्मी में बड़े बालों को संभालना मुश्किल होता है। इसलिए कुछ हेयर स्टाइल है जिन्हें आपको जरूर बनाना चाहिए। इससे आपके बाल टूटेंगे भी नहीं और गर्मी में चिपचिपे भी नहीं होंगे। 
 
तो आइए जानते हैं गर्मी में कैसी हेयर स्टाइल आप बना सकते हैं- 
 
1. फिश टेल- जी हां अगर आपके बाल लंबे है तो यह चोटी जरूर बनाएं। एक बार बनाने में जरूर मेहनत लगेगी। लेकिन इसके बाद आपको अगले दिन तक चोटी बनाने का काम नहीं पड़ेगा। इस चोटी में बारीक-बारीक एक-एक लेयर बनाई जाती है। इसे बनाने में थोड़ी मेहनत जरूर लगती है लेकिन यह ज्यादा बिखरती नहीं है। 
 
2. फ्रेंच बन- यह बनाना बहुत आसान है। जब आप बन बनाते हैं तो उसे गोल-गोल घुमाते हैं। यह बन बनाने के लिए आपको बन को गोल नहीं बल्कि लंबा रखना है और उसे अंदर की ओर दबाना है। इसके बाद जुड़ा पिन लगाकर टाइट कर दें। यह स्टाइलिश भी दिखेगा और गर्मी में राहत भी मिलेगी। 
 
3. सागर चोटी- यह चोटी मांग टीका लगाते हैं उससे थोड़ा पीछे से बनाना शुरू करें। इसके बाद थोड़े-थोड़े बाल दोनों तरफ से लेते जाएं और चोटी गुत्थे जाएं। और आप चाहे तो छोटे-छोटे बीट्स भी लगा सकते हैं। इससे और सुंदर दिखेगी यह चोटी। 
 
4. हाई या लौ पोनीटेल- अगर आपके बाल बहुत अधिक बड़े नहीं है तब आप हाई पोनीटेल बना सकते हैं। इससे आपको गर्मी भी नहीं लगेगी। 
 
5. ब्रेड विथ मेसी बन- गर्मी से परेशान होकर अपने बालों को बांधना चाहते हैं लेकिन स्टाइलिश लुक भी रखना चाहते हैं तो आप ब्रेड विथ मेसी बन बना सकते हैं। इसके लिए आप पहले चोटी को गूंथ लें फिर उसे बन की तरह गोल घुमाकर बांध लें, पिन्स के साथ टच कर दें।

ALSO READ: Summer dress tips : घर में पहने ये 5 कूल ड्रेस, नहीं लगेगी गर्मी

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

आल्हा जयंती कैसे और कब मनाई जाती है?

summer cooling tips: नौतपा में आग उगलेगी धरती, जानें Nautapa में घर पर राहत पाने के 7 घरेलू तरीके

गंगा दशहरा जल के प्रति कृतज्ञता का पर्व

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

Nautapa 2026: 25 मई से नौतपा: भीषण गर्मी के दिन, जानें महत्व, पर्यावरण और सेहत पर प्रभाव

अगला लेख