Hanuman Chalisa

Winter Tips : सर्दियों से बचाव के लिए घर पर ही तैयार करें मॉइश्चराइजर

Webdunia
सर्दियों का मौसम एक तरफ हर किसी को भाता है, तो वहीं दूसरी तरफ इस समय त्वचा का रूखापन भी हमें बहुत परेशान करता है। वहीं बार-बार मॉइश्चराइजर लगाने के बाद भी त्वचा में वो सॉफ्टनेस नहीं आ पाती, जो हम चाहते हैं।
 
लेकिन आज हम आपको अपने लेख में एक ऐसे मॉइश्चराइजर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आप घर पर ही तैयार कर सकते हैं और इसका फायदा भी आपको खुद-ब-खुद इसके इस्तेमाल से पता चल जाएगा।
 
आइए, जानते हैं कि कैसे तैयार करें सर्दियों के लिए घर में मॉइश्चराइजर? इसके लिए आपको ऑलिव ऑइल, ग्लीसरीन, पेट्रोलियम जैली व एलोवेरा जैल की आवश्यकता पड़ेगी। आइए, अब जानते हैं कि आप इस मॉइश्चराइजर को कैसे तैयार कर सकते हैं?
 
इसके लिए सबसे पहले आपको ऑलिव ऑइल लेना है। अब इसके बाद आपको इसमें आधा चम्मच ग्लीसरीन लेना है। ध्यान रखें कि ग्लीसरीन आप ज्यादा न लें। अब इसमें 1 चम्मच पेट्रोलियम जैली मिलाकर इसे अच्छी तरह से मिला लें। अब आप इसमें एलोवेरा का जैल मिला सकते हैं। 
 
तो लीजिए तैयार हो गया है आपका सर्दियों के लिए मॉइश्चराइजर। अब इसे लगाने से पहले ध्यान रखें कि आप अच्छी तरह अपने हाथ-पैरों को साफ कर लें और रात में सोने से पहले इसका इस्तेमाल करें। यदि आप इसका इस्तेमाल दिन में करते हैं तो धूल-मिट्टी आपकी स्कीन में चिपक सकती है इसलिए इसे दिन में इस्तेमाल करने से बचें। इसके रेगुलर इस्तेमाल से आप अपनी त्वचा में सॉफ्टनेस के साथ-साथ ग्लो भी देखेंगे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

आल्हा जयंती कैसे और कब मनाई जाती है?

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

Rajaram Mohan Roy: आधुनिक भारत के जनक राजाराम मोहन राय की जयंती, जानें उनके विचार

लघुकथा: 'क्या आपने !'

अगला लेख