Hanuman Chalisa

Winter Hair Care Tips : सर्द मौसम में अपने बालों को बचाएं बेजान होने व रूखेपन से

Webdunia
सर्दियों के मौसम में बालों की समस्या आम हो जाती है। आपने इस मौसम में बालों के रूखेपन, बेजान व टूटने जैसी समस्या देखी होगी। वो इसलिए, क्योंकि सर्दियों के मौसम में बालों में रूखापन आ जाता है जिस कारण बाल झड़ने जैसी समस्या आम हो जाती है। इसलिए ठंड के मौसम में आपको बालों पर खासतौर पर ध्यान देने की जरूरत होती है। अगर आप भी अपने बालों को झड़ने से बचाना चाहती हैं तो अपनाएं ये टिप्स-
 
हल्के गर्म तेल से करें मसाज : अपने बालों में हल्के हाथों से मसाज करें। इसके लिए हल्के गर्म तेल का इस्तेमाल करें। अगर आप नारियल तेल इस्तेमाल करती हैं तो इसे हल्का गर्म कर लें और इसे अपने बालों पर हल्के हाथों से मसाज करें। यह आपके बालों में सॉफ्टनेस भी लाएगा और मजबूती भी।
 
सर्द हवाएं जहां आपकी त्वचा को रूखा करती हैं, वहीं आपके बालों पर भी इसका असर पड़ता है। इसलिए आप जब भी बाहर निकलें, ध्यान रखें कि स्कॉर्फ आपके पास हमेशा हो और आप अपने बालों को इससे ढंककर रखें।
 
ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं : हम ठंड के समय पानी पीना कम कर देते हैं लेकिन इस गलती से हमें बचना चाहिए, क्योंकि पानी पीने से हमारी बॉडी हाइड्रेट रहती है इसलिए पानी पीना कम न करें।
 
कंडीशनिंग को न करें नजरअंदाज : बालों को धोने के बाद कंडीशनर करना न भूलें। हफ्ते में 2 बार अपने बालों को कंडीशनर जरूर करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका और ईरान युद्ध दोबारा भड़का तो क्या होगा?

बच्चे की मौत से न टूटे किसी मां-बाप का सपना, यह यूपी सरकार का संकल्प

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

Story for Kids: बच्चों के लिए कल्पनाशील कहानी: आइसक्रीम वाला पहाड़ और पिघलती खुशियां

आल्हा जयंती कैसे और कब मनाई जाती है?

अगला लेख