Hanuman Chalisa

Bhai Dooj 2022 कब है, जानिए तिथि व शुभ मुहूर्त, कैसे मनाया जाता है भाई दूज का पर्व

Webdunia
bhai dooj 2022
 
पौराणिक शास्त्रों के अनुसार कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया को भैया दूज, भाई दूज अथवा यम द्वितीया को मृत्यु के देवता यमराज का पूजन किया जाता है। इस दिन बहनें भाई को अपने घर आमंत्रित कर उन्हें तिलक करती हैं और भोजन कराती हैं।
 
पौराणिक कथा अनुसार सूर्य पुत्री यमी अर्थात् यमुना ने अपने भाई यम को कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को अपने घर निमन्त्रित कर अपने हाथों से बना स्वादिष्ट भोजन कराया। जिससे यमराज बहुत प्रसन्न हुए और उन्होंने अपनी बहन यमुना से एक वरदान मांगने को कहा।
 
तब यमुना ने अपने भाई यम से यही वरदान मांगा कि आज के दिन जो बहन अपने भाई को निमंत्रण दे कर अपने घर बुलाएं, उन्हें भोजन कराएं और उनके माथे पर तिलक करें तो उन्हें आपका अर्थात् यम का भय ना हो। ऐसा कहने पर यमराज ने अपनी बहन को तथास्तु कहकर यह वरदान प्रदान किया। अत: आज के दिन जो भाई अपनी  बहन के यहां भोजन करता है उन भाई-बहनों को यम का भय नहीं होता।
 
- अश्विन माह की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 26 अक्टूबर 2022 को दोपहर 2 बजकर 42 मिनट पर लगेगी। यह तिथि 27 अक्टूबर 2022 को दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर समाप्त होगी. इस बार 26 अक्टूबर को भाई दूज पर्व मनाया जाएगा।
 
Best muhurat for Bhai Dooj
भाई दूज मुहूर्त-  26 अक्टूबर को दोपहर 01 बजकर 18 मिनट से 03 बजकर 33 मिनट तक रहेगा।
 
क्या करें- how to celebrate Bhai Dooj
भाई दूज के दिन बहनें अपने भाई को निमन्त्रित कर उन्हें अपने हाथों से बना स्वादिष्ट भोजन कराएं और तिलक करें। भोजन के उपरान्त अपने भाई को ताम्बूल (पान) भेंट करें। मान्यता है कि ताम्बूल भेंट करने से बहनों का सौभाग्य अखंड रहता है।
 
क्या ना करें- Don't do these mistakes during Bhai Dooj
शास्त्र अनुसार आज के दिन जो भाई अपने घर पर ही भोजन करता है उसे दोष लगता है। यदि बहन के घर जाना संभव ना हो सके तो किसी नदी के तट या गाय को अपनी बहन मानकर उसके समीप भोजन करना श्रेयस्कर होता है। इस दिन नॉनवेज न खाएं।
 
 
यमुना स्नान-Yamuna Snan
ऐसी मान्यता है कि यम द्वितीया के दिन जो भाई-बहन यमुना स्नान करते हैं उन्हें यमराज का भय नहीं होता एवं उन्हें यमलोक नहीं जाना पड़ता।

bhai dooj 2022
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का भविष्य क्या है? ज्योतिषीय गणना में सामने आए चौंकाने वाले संकेत

शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में मेष राशि, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा लाभ?

दुनिया की प्रमुख विचारधाराएं कौन-कौन सी हैं? जानिए पूरी सूची और उनकी खासियतें

राहु का गोचर: 5 राशियों के लिए खुले हैं तरक्की के बंद दरवाजे, अभी भी बचा है समय

सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण: जानिए किन राशियों पर रहेगा इसका सीधा और बड़ा असर

सभी देखें

धर्म संसार

17 June Birthday: आपको 17 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 जून 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

ब्राह्मणों का ब्राह्मणत्व उनके नित्य कर्म में है: तीन दिवसीय संस्कार शाला संपन्न

मंगल का शुक्र की राशि में प्रवेश, 3 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान, बढ़ सकती हैं ये परेशानियां

Lucky Plants: घर की बालकनी में लगाएं ये 5 पौधे, खुल जाएंगे तरक्की के बंद दरवाजे

अगला लेख