chhat puja

Bhai dooj 2024: भाई दूज पर कैसा भोजन बनाना चाहिए?

WD Feature Desk
शनिवार, 2 नवंबर 2024 (15:15 IST)
Bhai dooj food: भाई दूज का पर्व कार्तिक शुक्ल द्वितिया तिथि के दिन मनाया जाता है। इसे यम द्वितीया भी कहते हैं। इस बार भाई दूज का पर्व 03 नवंबर 2024 रविवार के दिन मनाया जाएगा। इस दिन मृत्यु के देवता यमराज और उनकी बहन यमुना का पूजन किया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई को तिलक लगाती हैं और भोजन कराती हैं। भोजन कराने के बाद भाई को पान खिलाया जाता है। आओ जानते हैं कि किस तरह का भोजन बनाना चाहिए।
भाई दूज पर कैसा भोजन बनाना चाहिए: इस दिन बहनें, भाई को अपने घर आमंत्रित कर अथवा सायं उनके घर जाकर उन्हें भोजन कराती और तिलक लगाती हैं। भाई दूज के दिन बहनें अपने भाई के लिए फुलके, दाल चावल, खीर, पूरी, कढ़ी, चूरमा अथवा लड्हू, सीरा, रसमलाई, भजिये आदि भोजन बनाती हैं। इस त्यौहार के लिए खास व्यंजनों में महाराष्ट्र की मिठाई बासुंदी पूरी या खीरनी पूरी शामिल है। भोजन के बाद भाई को मीठा पान खिलाया जाता है। मान्यता है कि पान भेंट करने से बहनों का सौभाग्य अखण्ड रहता है। कहते हैं कि इस दिन जो भाई-बहन इस रस्म को निभाकर यमुनाजी में स्नान करते हैं, उनको यमराजजी यमलोक की यातना नहीं देते हैं।
 
यम और यमुना की कथा: भाई दूज की पौराणिक कथा के अनुसार इस दिन यमुना अपने भाई भगवान यमराज को अपने घर आमंत्रित करके उन्हें तिलक लगाकर अपने हाथ से स्वादिष्ट भोजन कराती है। जिससे यमराज बहुत प्रसन्न हुए और उन्होंने अपनी बहन यमुना से वरदान मांगने को कहा। इस पर यमुना ने अपने भाई यम से कहा कि आज के दिन जो बहनें अपने भाई को निमंत्रित अपने घर बुलाकर उन्हें भोजन कराएंगी और उनके माथे पर तिलक लगाएगी तो उन्हें यम का भय ना हो। यमरान ने ऐसा सुनकर कहा, तथास्तु। तभी से कार्तिक मास की शुक्ल द्वितीया को बहनों द्वारा अपने भाई को भोजन कराकर तिलक लगाया जाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Mahavir Nirvan Diwas 2025: महावीर निर्वाण दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें जैन धर्म में दिवाली का महत्व

Diwali Muhurat 2025: चौघड़िया के अनुसार जानें स्थिर लग्न में दीपावली पूजन के सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त

Bhai dooj 2025: कब है भाई दूज? जानिए पूजा और तिलक का शुभ मुहूर्त

Govardhan Puja 2025: अन्नकूट और गोवर्धन पूजा कब है, जानिए पूजन के शुभ मुहूर्त

Diwali Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार दिवाली पर कौन सी चीजें घर से निकालें तुरंत?, जानें 6 टिप्स

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (21 अक्टूबर, 2025)

21 October Birthday: आपको 21 अक्टूबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 21 अक्टूबर, 2025: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (20 अक्टूबर, 2025)

20 October Birthday: आपको 20 अक्टूबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख