Biodata Maker

भाई दूज पर तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त

Webdunia
Bhai dooj 2022 date and time : गोवर्धन पूजा के अगले दिन कार्तिक शुक्ल द्वितीया को भाई दूज का त्योहार होता है। भाई दूज का त्योहार यमराज के कारण हुआ था, इसीलिए इसे यम द्वितीया भी कहते हैं। भाई दूज के दिन बहनें अपने भाई को अपने घर बुलाकर उसे तिलक लगाकर उसकी आरती उतारकर उसे भोजन खिलाती है। आओ जानते हैं कि कब है कितनी तारीख को है भाई दूज का त्योहार, क्या है तिलक लगाने और पूजा करने का मुहूर्त।
 
 
द्वितीया तिथि : 26 अक्टूबर को दोपहर 02 बजकर 42 मिनट से प्रारंभ होगी जो अगले दिन 27 अक्टूबर 2022 को दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर समाप्त होगी। इस माह ने कई लोग 26 अक्टूबर को ही भाई दूज मनाएंगे और कुछ लोग उदया तिथि के अनुसार 27 अक्टूबर को मनाएंगे। 
 
कब मनाएं भाई दूज : शास्त्रों के अनुसार कार्तिक शुक्ल पक्ष में द्वितीया तिथि जब अपराह्न यानी दिन का चौथे भाग के समय आए तो उस दिन भाई दूज मनाई जाती है। इस मान से भाई दूज 26 अक्टूबर को ही मनाई जानी चाहिए। यदि दोनों दिन अपराह्न के समय द्वितीया तिथि लग जाती है तो भाई दूज फिर अगले दिन मनाने का विधान बताया गया है लेकिन ऐसा नहीं होने के कारण भाई दूज 26 अक्टूबर को ही मनाएं। 
भाई दूज के दिन दोपहर के बाद ही भाई को तिलक व भोजन कराया जता है और दोपहर के बाद ही यम पूजन पूजन होता है। इस मान से भी भाई दूज 26 अक्टूबर को ही रहेगी, क्योंकि 27 अक्टूबर को तो द्वितीया तिथि 12:45 पर ही समाप्त हो जाएगी।
 
भाई दूज मनाने का अपराह्न मुहूर्त- दोपहर 01:12 से 03:27 तक रहेगा। इस बीच आप तिलक लगाकर भाई को भोजन करा सकते हैं।
 
विजय मुहूर्त : दोपहर 01:57 से 02:42 तक रहेगा। यह समय भी तिलक लगाने के लिए बहुत ही शुभ है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Dev uthani ekadashi deep daan: देव उठनी एकादशी पर कितने दीये जलाएं

यदि आपका घर या दुकान है दक्षिण दिशा में तो करें ये 5 अचूक उपाय, दोष होगा दूर

Dev Uthani Ekadashi 2025: देव उठनी एकादशी की पूजा और तुलसी विवाह की संपूर्ण विधि

काशी के मणिकर्णिका घाट पर चिता की राख पर '94' लिखने का रहस्य: आस्था या अंधविश्‍वास?

Vishnu Trirat Vrat: विष्णु त्रिरात्री व्रत क्या होता है, इस दिन किस देवता का पूजन किया जाता है?

सभी देखें

धर्म संसार

05 November Birthday: आपको 5 नवंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 05 नवंबर, 2025: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Dev Diwali 2025: देव दिवाली पर कितने दीपक जलाना चाहिए?

Guru Nanak Jayanti 2025: गुरु नानक जयंती/ गुरु पर्व 2025: जानें तिथि, महत्व और इस दिन के मुख्य समारोह

बाबा वेंगा भविष्यवाणी 2026: महायुद्ध, आर्थिक संकट और सोने के दाम? जानें बुल्गारियाई भविष्यवक्ता की 4 सबसे बड़ी चेतावनियां

अगला लेख