Hanuman Chalisa

कौन हैं बाबा वेंगा? जिनकी 5 प्रमुख भविष्यवाणियां, जो सच साबित हुईं

वेबदुनिया धर्म-ज्योतिष टीम
भविष्यवक्ता बाबा वेंगा द्वारा सालों पहले की गई भविष्यवाणियों में से अब तक 5 के सच होने का दावा किया जा रहा है। बाबा वेंगा अब इस दुनिया में नहीं हैं। बाबा वेंगा ने एशियाई और यूरोपीय देशों के लिए कुछ भविष्यवाणियां की थी, उनमें से कुछ के सही होने का दावा किया जा रहा है, और कुछ आने वाले वर्षों में सच होती दिखाई देने की संभावना व्यक्त की जा रही है। आइए जानते हैं कौन है बाबा वेंगा और अब तक कौनसी भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं।
 
कौन है बाबा वेंगा | Who is Baba Venga?
बाबा वेन्गा बुल्गारिया की भविष्यवक्ता हैं। वेन्गा को 'नास्त्रेदमस फ्रॉम द बाल्कन' के नाम से भी जाना जाता है। मूल नाम वेंगेलिया पांडेवा दिमित्रोवा था। उनका जन्म सन् 1911 में हुआ था। 12 साल की उम्र में आंखों में तूफान के कारण मिट्टी भर गई थी जिसके चलते उनकी दृष्‍टि चली गई और तभी से उन्हें भविष्य दिखाई देने लगा। बाबा वंगा को रूस और यूरोप में काफी लंबे समय तक एक संत के तौर पर सम्मानित किया गया। 1996 में उनकी 85 साल की उम्र में मौत हो गई। कहते हैं कि वे सन् 5079 तक की भविष्‍यवाणी करके कई हैं।
 
बाबा वेंगा की ये पांच भविष्यवाणियां हो गई हैं सच | These five predictions of Baba Venga have come true:
 
1. बाबा वेंगा ने 2024 में सुनामी आने की भविष्यवाणी की थी जो कि सच साबित हुई। इसमें लाखों लोगों की जान चली गई थी। 
 
2. उन्होंने अमेरिका 44वें राष्ट्रपति के अश्‍वेत होने की बात कही था और कहा था कि यह अमेरिका का आखिरी प्रेसिंडेंट होगा। बराक ओबामा अमेरिका के 44वें अश्वेत राष्ट्रपति बने थे लेकिन उनके बाद ट्रंप और जो बाइडेड राष्ट्रपति बने। उनकी ये भविष्यवाणी आधी सच साबित हुई। 
 
3. बाबा वेंगा के मुताबिक 2021 में टिड्डियों के दल द्वारा खेतों और फसलों की नष्ट करने की भविष्यवाणी की थी। भारत और पाकिस्तान में यह घटना घट चुकी है। भारत के कई राज्यों की फसलों को  टिड्डियों के दल ने नष्ट कर दिया था।
ALSO READ: 2023 में रहें सावधान, क्या कहती हैं नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और अच्युतानंद की भविष्यवाणियां
4. बावा वेंगा ने 2022 के लिए भविष्यवाणी की थी कि ऑस्ट्रेलिया सहित एशिया के कई क्षेत्र भयंकर बाढ़ से घिर जाएंगे। उनकी यह भविष्यवाणी सच साबित हुई क्योंकि इसी वर्ष 2022 में ऑस्ट्रेलिया और भारत में बाढ़ का महाप्रकोप रहा। पाकिस्तान तो लगभग 70 प्रतिशत बाढ़ में डूब गया था। ऑस्ट्‍रेलिया और भारतीय उपमहाद्वीप में प्रचंड बाढ़ के कारण फसलों को भारी नुकसान हुआ है। 
 
5. बाबा वेंग्ना ने कहा था कि 2019 में प्राकृतिक आपदाएं पूरी दुनिया पर भारी पड़ेंगी और उन्होंने एक घातक वायरस के कोहराम मचाने की भविष्यवाणी भी की थी। इसी के साथ आर्थिक संकट और देशों में तनाव की भविष्यवाणी भी की थी। 2020 में मुस्लिम कट्टरपंथी अपने चरम पर होंगे। वेन्गा का कहना था कि 2020 में पूरी दुनिया में उथल-पुथल मची रहेगी। प्रलय और आपदाएं जैसी कई स्थितियां आएंगी। लोगों की मानसिकता में परिवर्तन देखने को मिलेगा। ऐसे हुआ भी। वेन्गा का कहना था कि 2020 में मुश्किल वक्त आएगा और चीन एक महाशक्ति के रूप में उभरेगा। 
सच हो गई ये भी भविष्यवाणियां : बाल्कन ने फ्रांस और अमेरिका में 9/11 आतंकी हमले से लेकर सुनामी, फुकुशिमा हादसे और आईएसआईएस जैसे आतंकी संगठनों के सामने आने की भविष्यवाणियां की थीं, जो सच निकलीं। बाबा वंगा ने अमेरिका का 44वां राष्ट्रपति अफ्रीकी-अमेरिकी होगा और बराक ओबामा अमेरिकी राष्ट्रपति बने। जार बोरिस- 3 (1918-1943 तक बुल्गारिया के किंग) की मौत की तारीख। चेकोस्लोवाकिया का अलग होना। लेबनान में दंगे (1968)। निकारागुआ में युद्ध (1979)। साइप्रस विवाद (1974)। इंदिरा गांधी का पीएम बनना और उनकी हत्या। सोवियत यूनियन का विघटन। यूगोस्लोवाकिया का अलग होना। पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी का एक साथ मिलना। चेर्नोबल में न्यूक्लियर हादसा। स्टालिन की मौत की तारीख। सीरिया में सिविल वॉर। क्रीमिया का अलग होना आदि की भविष्यवाणी कर चुकी थी लेकिन तब किसी ने उन पर ध्यान नहीं दिया था। हालांकि उनकी कई भविष्यवाणियां गलत भी सिद्ध हुई है।
 
1996 में बाबा वंगा का निधन हुआ था लेकिन 1980 में उन्होंने 2000 में रशियन न्यूक्लियर सबमरीन के डूबने की घटना का जिक्र कर दिया था। 1989 में उन्होंने अमेरिका में आतंकी हमले की भविष्यवाणी कर दी। 11 सितंबर 2001, न्यूयॉर्क ट्विन टावर पर आतंकी हमला हुआ। वंगा ने 1950 में ग्लोबल वॉर्मिंग और 2004 सुनामी की भविष्यवाणी भी की थी। बाबा वंगा की भविष्यवाणी के अनुसार ठंडे इलाके गर्म हो जाएंगे और ज्वालामुखी सक्रिय हो जाएंगे। विशाल लहरें समुद्र तट के साथ ही कस्बे और लोगों के एक बड़े हिस्से को खुद में समेट लेंगी और सब कुछ पानी प्रवाह में गायब हो जाएगा। सब कुछ बर्फ की तरह पानी में मिल जाएगा। बाबा वंगा 2004 में सुनामी, अफ्रीकी अमेरिकी मूल के व्यक्ति के अमेरिकी राष्ट्रपति बनने और 2010 के अरब वसंत की भविष्यवाणी कर चुकी थीं। उन्होंने 2016 में यूरोप पर मुस्लिम आतंकियों के हमले की भविष्यवाणी भी की थी। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया था कि 2010 में मीडिल ईस्ट में संघर्ष शुरू हो जाएंगे। 
 
2016 में यूरोप इस्लामी उग्रवादियों के हमले का सामना करेगा। संघर्ष ऐसा होगा कि यूरोप को जानमाल का भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। विनाश का ये अभियान कई सालों तक चलेगा और पूरा महाद्वीप तकरीबन खाली हो जाएगा। यह सन् 2016 है और आओ जानते हैं कि 2016 के बाद आगे की क्या भविष्यवाणियां की है वेन्गा ने। सन् 2018-19 में चीन दुनिया की सबसे बड़ी महाशक्ति बन जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

27 May Birthday: आपको 27 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 मई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

ज्योतिष विश्लेषण: जून माह में कैसा रहेगा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिदृष्य

जून 2026 में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानिए क्या कहता है ज्योतिष

Purnima date 2026: अधिकमास की पूर्णिमा का व्रत रखने का क्या है महत्व, जानिए पूजा मुहूर्त और विधि

अगला लेख