हनीमून के लिए गोवा के बजाए अयोध्या ले गया पति, पत्नी ने मांगा तलाक

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 26 जनवरी 2024 (07:43 IST)
madhya pradesh news in hindi : मध्य प्रदेश के भोपाल की एक महिला को उसका पति हनीमून पर गोवा के बजाय अपने माता-पिता के साथ उत्तर प्रदेश के वाराणसी और अयोध्या ले गया था। शादी के 8 महीने बाद महिला ने तलाक के लिए अर्जी दी है।
 
कुटुंब अदालत के विवाह परामर्शदाता शैल अवस्थी ने बताया कि तलाक का आवेदन परामर्श चरण में लंबित है और पति-पत्नी के बीच सौहार्दपूर्ण समाधान के प्रयास जारी हैं।
 
अवस्थी ने कहा कि दोनों की बीते वर्ष 3 मई को शादी हुई थी। महिला ने पहले हनीमून पर विदेश जाने की जिद की क्योंकि उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी थी। पति हनीमून के लिए विदेश जाने के लिए अनिच्छुक था और गोवा या दक्षिण भारत में हनीमून के लिए तैयार हो गया।
 
व्यक्ति ने अपनी पत्नी को बताए बिना अयोध्या और वाराणसी के लिए उड़ान की टिकट बुक किए और प्रस्थान से ठीक एक दिन पहले उसे यात्रा के बारे में बताया। उसने अपनी पत्नी से कहा कि उसकी मां राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या जाना चाहती हैं।
 
महिला ने उस समय कोई आपत्ति नहीं जताई लेकिन परिवार के वापस लौटने पर इस पर बहस हुई और बाद में तलाक की अर्जी दायर कर दी गई। महिला ने अपने बयान में दावा किया है कि उसका पति अपने माता-पिता का उससे अधिक ख्याल रखता था।
 
अवस्थी ने कहा कि दंपति को परामर्श दिया जा रहा है लेकिन मामले को सुलझने में समय लग सकता है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा, क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर

Petrol Diesel Prices: आज क्या भाव हैं पेट्रोल और डीजल के, जानिए ताजा कीमतें

टैरिफ-ट्रेड डील के प्रेशर में क्या PM नरेंद्र मोदी ने संसद में नहीं लिया डोनाल्ड ट्रंप का नाम?

खराब मौसम के चलते 2 दिनों के लिए अमरनाथ यात्रा स्‍थगित, राजौरी व पुंछ में स्‍कूल कॉलेज बंद

पीएम मोदी से क्यों निराश हैं पहलगाम हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या?

अगला लेख