Hanuman Chalisa

गिड़गिड़ाते हुई लड़की बोली- मैम! कसम खाती हूं मैंने नहीं मारा छाता, मगर TI ने एक नहीं सुनी...

Webdunia
गुरुवार, 19 अगस्त 2021 (15:05 IST)
भोपाल। भोपाल में प्रदर्शन कर रहे बेरोजगारों पर पुलिस ने पहले दिन में लाठियां बरसाईं, फिर रात में नहीं बख्शा। जानकारी के मुताबिक बुधवार रात को भाजपा कार्यालय के पास प्रदर्शन कर रही एक लड़की को बरिश में एक टीआई और दो महिला पुलिसकर्मी खींचकर ले जाने लगीं।
 
इस बीच, जब लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाया तो टीआई अजीता नायर बुरी तरह भड़क गईं। वीडियो बनाने वालों ने जब लड़की को पकड़ने की वजह पूछी तो टीआई बोलीं- युवती ने उनके मुंह पर छाता मारा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस जिस समय उसे पकड़ रही थी, लड़की के हाथ में छाता ही नहीं था।
 
लड़की एक हाथ में पर्स और पानी की बोतल लेकर गिड़गिड़ाते हुए कहती रही कि मैम कसम खाती हूं। मैंने नहीं मारा। इतना ही जब एक युवक ने अंग्रेजी में सवाल किए, तो मैडम का गुस्सा फूट गया। उन्होंने कहा कि मुझे अंग्रेजी नहीं आती, हिंदी में बात करो। इस पूरी घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। 
 
प्रदर्शन करने पर पुलिस ने युवाओं पर जमकर लाठी भांजी थी। इसके बाद कुछ चयनित महिला उम्मीदवार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने की चाह में भाजपा कार्यालय पहुंच गए। इन्हीं में एक लड़की को पुलिस घसीटते हुए ले जा रही थी। एक लड़की को दो महिला पुलिसकर्मी और टीआई खुद पकड़कर पानी में भीगते हुए खींचकर ले जा रही थीं। यह देखकर लोगों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिए थे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

‘जनता दर्शन’ में आए हर फरियादी से मिले CM योगी, कहा- समस्याओं का होगा समाधान

मुख्यमंत्री ने राज्य कर विभाग की समीक्षा की, कहा- ईमानदार व्यापारियों को मिले सुविधा और सम्मान

योगी सरकार का बड़ा रिकॉर्ड, यूपी में बने 19 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर, ग्रामीण रोजगार को मिला बढ़ावा

KGBV की बेटियों ने रचा इतिहास, खाकी पहन बढ़ाया यूपी का मान, संघर्ष से सफलता तक की प्रेरक कहानी

अगला लेख