shiv chalisa

Bihar Exit Polls 2020 : भाजपा ने किया सरकार बनाने का दावा, कांग्रेस ने कहा परिणाम होगा और बेहतर

Webdunia
रविवार, 8 नवंबर 2020 (00:45 IST)
पटना। बिहार विधानसभा के तीसरे एवं अंतिम चरण के आज मतदान की समाप्ति के बाद के सभी एग्जिट पोल (Exit Polls) में मुख्य विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नीत महागठबंधन की जीत बताए जाने पर कांग्रेस ने जहां कहा कि वास्तविक परिणाम और भी बेहतर होगा तो वहीं भारतीय जनता पार्टी ने दावा किया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 2 तिहाई बहुमत मिलने की पूरी संभावना है।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजेश राठौर ने मतदान की समाप्ति के बाद कहा कि चुनाव का वास्तविक परिणाम और भी बेहतर होगा। जनता के मन की बात एग्जिट पोल में आ रही है और इस तरह के परिणाम की ही उम्मीद थी।

उन्होंने कहा कि सभी सर्वे में महागठबंधन ने राजग को पीछे छोड़ते हुए यह साबित कर दिया है कि पिछले 15 वर्षों का गुस्सा आम लोगों ने अपने मतदान के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में कैद किया है।

राठौर ने कहा कि प्रदेश के निरंकुश शासन के खिलाफ यह जनमत है। मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने जिस तरह से लॉकडाउन के समय बिहार के लोगों को अपने प्रदेश में आने से मना किया था, ठीक उसी तरह से इस बार राज्य के लोगों ने उन्हें फिर से सत्ता में आने से रोक दिया है। उन्होंने कहा कि यह तो होना ही था। प्रदेश के लोग कुमार की कार्यशैली को चुपचाप देख और समझ रहे थे।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि अंतिम चरण के चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री कुमार ने अपनी स्थिति को भांपते हुए ही कहा था कि यह उनका अंतिम चुनाव है। अंत भला तो सब भला। उन्होंने कहा कि 10 नवंबर को वास्तविक चुनाव परिणाम ऐतिहासिक होगा और महागठबंधन तीन चौथाई बहुमत से जीत दर्ज कर तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में सरकार बनाएगी।

वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद संजय जायसवाल और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने मतदाताओं को बधाई देते हुए कहा कि राज्य को दो तिहाई बहुमत मिलने की पूरी संभावना है।पांडे ने कहा कि लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में आस्था जताई है। तीसरे चरण में लगभग 57 प्रतिशत मतदाताओं ने राज्य में हुए विकास पर मुहर लगाकर सुशासन की सरकार को स्थापित करने का काम किया है।
पांडे ने कहा कि प्रदेश के लोगों ने विपक्षी दलों को पूरी तरह से नकारा है और राजग के पक्ष में जनादेश दिया है। 10 नवंबर के बाद लोगों को ठगने वाली मौसमी पार्टियों को जनता बंगाल की खाड़ी में डाल देगी तथा भ्रष्टाचार और परिवारवाद की परंपरा को रोकेगी।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

WhatsApp Data Privacy Case: सुप्रीम कोर्ट में Meta का हलफनामा, जानिए अब यूजर्स के डेटा और विज्ञापन शेयरिंग पर क्या बदलेंगे नियम

UP में स्वास्थ्य क्रांति : अब AI संभालेगा आपकी सेहत, लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज के लिए बड़ी खुशखबरी

tejas fighter jet crash पर HAL का बयान, यह केवल जमीन पर हुई एक मामूली तकनीकी घटना थी

कानपुर हाईवे पर युवतियों ने किया नागिन डांस, पुलिस बनी 'सपेरा', दर्ज हुई FIR (वीडियो)

PRAHAAR : MHA की राष्ट्रीय आतंकवाद नीति जारी, जानिए कैसे होगी आपके हितों की रक्षा

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update : फिर पलटा मौसम, इन राज्‍यों में बारिश का अलर्ट, जानें देशभर का मौसम

भागीरथपुरा में 30 लोग बीमार, पार्टी में दूषित भोजन खाने से फूड पॉइजनिंग, जहां जल कांड हुआ था वहीं हुआ ये हादसा

मेरठ में आग की लपटों में दफन हो गई 6 जिंदगियां, मृतकों में 6 माह की 2 जुड़वां बहनें

MP के 27 जिलों में बारिश का अलर्ट, कैसा है भोपाल-इंदौर समेत 5 बड़े शहरों का मौसम

AI समिट में शर्टलेस प्रदर्शन पर बवाल: यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार, कांग्रेस का पलटवार

अगला लेख