Hanuman Chalisa

Bihar Election: जमुई में राजग के बागी मुकाबले को बना रहे त्रिकोणीय

Webdunia
शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2020 (15:57 IST)
जमुई। बिहार में टिकट कटने से बागी हुए राजग (NDA) के घटक भाजपा और जदयू के नेता 28 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा के प्रथम चरण के चुनाव में जमुई जिले की सभी चार जमुई, झाझा, चकाई और सिकंदरा (सुरक्षित) सीट पर निर्दलीय या किसी अन्य पार्टी के टिकट पर मैदान में उतर आए हैं और मुकाबले को त्रिकोणीय बना रहे हैं।
 
इस बार जमुई सीट पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री जयप्रकाश यादव के भाई और राजद प्रत्याशी विजय प्रकाश यादव और भाजपा के टिकट पर पहली बार चुनावी रण में निशाना साधने उतरीं पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की पुत्री एवं अंतरराष्ट्रीय शूटर श्रेयसी सिंह के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है। लेकिन, भाजपा से टिकट नहीं मिलने से बागी हुए पूर्व कृषिमंत्री नरेंद्र सिंह के पुत्र अजय प्रताप राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के सहारे इस सीट पर मुकाबले को त्रिकाणीय बना रहे हैं।
 
वर्ष 2015 के चुनाव में निवर्तमान विधायक विजय प्रकाश ने सिंह को 8240 मत के अंतर से पराजित किया था। इस विधानसभा क्षेत्र में दो लाख 94 हजार 650 मतदाता 12 पुरुष और दो महिला समेत 14 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। एक लाख 56 हजार 322 पुरुष और एक लाख 38 हजार 317 महिला तथा 11 अन्य शामिल हैं।
 
झाझा सीट से वर्ष 2015 में भाजपा के टिकट पर डॉ. रवीन्द्र यादव ने जदयू उम्मीदवार दामोदर रावत को 22 हजार 86 मतों के अंतर से पराजित किया था। इस बार राजग में सीटों के तालमेल के तहत झाझा सीट जदयू के खाते में चली गई है। जदयू ने एक बार फिर से रावत पर भरोसा जताते हुए उन्हें पार्टी का उम्मीदवार बनाया है।
 
इस सीट पर राजद के राजेन्द्र प्रसाद चुनावी संग्राम में मुकाबले को रोचक बनाने में लगे हुए हैं। वहीं, भाजपा से टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर डॉ. रवीन्द्र यादव लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) में शामिल हो गए और इस सीट से चुनावी रणभूमि में उतर आए हैं और मुकाबले को त्रिकोणीय बना रहे हैं।
 
झाझा विधानसभा क्षेत्र से 10 पुरुष अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इस सीट पर कोई महिला प्रत्याशी नहीं है। यहां कुल मतदाताओं की संख्या तीन लाख 15 हजार 691 है, जिनमें एक लाख 66 हजार 654 पुरुष और एक लाख 49 हजार 35 महिला तथा दो अन्य शामिल हैं।
 
चकाई सीट से राजद की टिकट पर निवर्तमान विधायक सावित्री देवी फिर से ताल ठोंक रही हैं। वहीं, जदयू ने संजय प्रसाद को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। वर्ष 2015 में राजद की सावित्री देवी ने निर्दलीय उम्मीदवार और पूर्व कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह के पुत्र सुमित कुमार सिंह को 12 हजार 113 मतों के अंतर से परास्त किया था। बाद में सिंह जदयू में शामिल हो गए थे। 
 
एक बार फिर जदयू से टिकट कटने से सिंह अब निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनावी रणभूमि में उतर आए हैं। इस तरह चकाई सीट पर भी त्रिकोणीय जंग होगी। चकाई सीट पर 11 पुरुष और दो महिला समेत 13 प्रत्याशी चुनावी समर में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। यहां कुल मतदाताओं की संख्या दो लाख 86 हजार 739 है, जिनमें एक लाख 52 हजार 176 पुरुष और एक लाख 34 हजार 459 महिला तथा 14 अन्य शामिल हैं।
 
सिकंदरा (सु) सीट से महागठबंधन की ओर से कांगेस प्रत्याशी और निवर्तमान विधायक सुधीर कुमार सिंह उर्फ बंटी चुनावी दंगल में फिर से किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं राजग के घटक हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) की टिकट पर पहली बार चुनाव लड़ रहे प्रफुल्ल कुमार मांझी कांग्रेस विधायक को चुनौती दे रहे हैं।
 
वहीं, जदयू से टिकट कटने के बाद पूर्व मंत्री रामेश्वर पासवान निर्दलीय चुनावी अखाड़े में उतर आए हैं और मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। पिछले चुनाव में कांग्रेस के सुधीर कुमार सिंह ने लोजपा के सुभाष चंद्र बोस को 7990 मतों से हराया था।
 
इस विधानसभा क्षेत्र में 14 पुरुष और एक महिला समेत 15 प्रत्याशी हैं, जिनमें भाग्य का फैसला कुल दो लाख 88 हजार 358 है मतदाता करेंगे। मतदाताओं में एक लाख 51 हजार 760 पुरुष और एक लाख 36 हजार 593 महिला तथा पांच अन्य शामिल हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नई धमकी! अब दुनिया के इंटरनेट कनेक्शन पर खतरा, आखिर चाहता क्या है ईरान

NEET UG paper Leak में कौन है केमिस्ट्री टीचर 'M Sir', CBI ने किया गिरफ्तार

8000 सैनिक, 16 फाइटर जेट, मध्यस्थता की आड़ में कौनसा गेम खेल रहा Pakistan? US और ईरान के साथ विश्वासघात

मानसून की एंट्री के बीच उत्तर भारत में भीषण गर्मी का टॉर्चर! बांदा सबसे गर्म, इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

'सड़कें चलने के लिए हैं, नमाज के लिए नहीं': सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी, कहा- प्यार से मानो, वरना दूसरा तरीका भी है

सभी देखें

नवीनतम

आईजीआरएस बना जनता की आवाज, योगी सरकार में शिकायतों का तेज निस्तारण

यूपी में 4.24 करोड़ छात्रों की डिजिटल ट्रैकिंग व्यवस्था को मजबूत कर रही है योगी सरकार

Suvendu Adhikari : बंगाल में मौलवी-पुजारियों का मानदेय बंद, ममता सरकार के भ्रष्टाचार की होगी जांच, महिलाओं को मिलेंगे 3000 रुपए महीना, CM शुभेंदु के बड़े फैसले

यूपी में नायब तहसीलदार पद पर सर्वाधिक 258 युवा हुए चयनित

जो यूपी में सफल, वह हर जगह सफल, CM योगी ने बढ़ाया नवचयनितों का उत्साह

अगला लेख