Hanuman Chalisa

बिहार में किसको मिलेगी सत्ता, देखें सभी Exit poll के नतीजे

Webdunia
शनिवार, 7 नवंबर 2020 (21:40 IST)
बिहार में आज तीसरे और अंतिम चरण का मतदान समाप्त हो गया। मतदान के बाद विभिन्न समाचार चैनलों के एक्जिट पोल (Exit poll)  के मुताबिक इस बार नीतीश कुमार की वापसी मुश्किल नजर आ रही है। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन बिहार में सरकार बनाता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि 10 नवंबर को पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी जब वोटो की गिनती होगी। समाचार चैनलों के एग्जिट पोल के मुताबिक नीतीश कुमार के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर दिख रही है।

44 प्रतिशत लोगों की पसंद तेजस्वी : इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के सर्वे में तेजस्वी यादव को 44% , नीतीश कुमार को 35%, चिराग पासवान को 7%, उपेंद्र कुशवाहा को 4%, सुशील कुमार मोदी को 3% और जीतन राम मांझी 1% लोगों ने पसंद किया।








'टाइम्स नाउ-सी वोटर' : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ राजग सरकार को 116 सीटें मिलने का अनुमान है। राजद के नेतृत्व वाली महागबंधन को 120 सीटें मिलने का अनुमान है।
 
'जन की बात' : राजग को 91 से 117 के बीच सीटें मिलने का दावा किया गया है तो राजद को 118 से 138 के बीच सीट प्राप्त होने की संभावना बताई गई है जबकि कांग्रेस और लोक जनशक्ति पार्टी को पांच से 8 और अन्य को 3 से 6 सीटें मिल सकती हैं।
 
इंडिया टीवी : मुताबिक सत्तारूढ़ राजग को 112 सीटें मिल सकती हैं। इसमें भाजपा को 70 सीटें और जनता दल (यूनाइटेड) को 42 मिलने का अनुमान है जबकि 110 सीटें महागठबंधन के खाते में जाती दिख रही है। इसमें कांग्रेस को 25 और राजद के खाते में 85 सीटें मिलने का अनुमान है।
 
टीवी-9 भारतवर्ष : इस एक्जिट पोल के मुताबिक राजग को 115 सीटें और महागबंधन के खाते में 120 सीटें आ सकती हैं। इसके अलावा लोक जनशिक्त 4 सीटें जीत सकती है जबकि अन्य के खाते में चार सीटें आ सकती हैं।
 
इंडिया टीवी : सत्तारूढ़ राजग को 112 सीटें मिल सकती हैं जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 70 सीटें और जनता दल (यूनाइटेड) को 42 मिलने का अनुमान है जबकि 110 सीटें महागठबंधन के खाते में जाती दिख रही है। जिसमें कांग्रेस को 25 और राजद के खाते में 85 सीटें मिलने का अनुमान है।

क्या कहता है पोल्स ऑफ पोल्स : समाचार चैनलों के एग्जिट पोल को मिलाकर पोल ऑफ पोल्स करने पर तेजस्वी यादव नीत महागठबंधन को सबसे ज्यादा 128 सीटें, भाजपा-जदयू गठबंधन को 99, एलजेपी को 6 और अन्य को 10 सीटें मिल सकती हैं।
 


बिहार विधानसभा चुनाव : कुल सीटें 243
 
सर्वे एजेंसी एनडीए महागठबंधन अन्य 
एबीपी-सी वोटर 104-128 108-131 5-11
टाइम्स नाउ-सी वोटर 116 120 7
जन की बात 91-117 118-138 8-14
ईटीजी 114 120 09
टीवी9 भारत वर्ष 115 120 08
इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया 69-91 139-161 3-5
इंडिया टीवी  112  110  
न्यूज 18- टूडेज चाणक्य  55 180  8
न्यूज एक्स-डीवी रिसर्च
110-117
 
108-123
 08-23
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से E85 सस्ता होगा, जानिए Flex Fuel Maruti Wagon R आपके लिए कितनी फायदेमंद, क्या है कीमत

क्या है Google Search Profiles, क्रिएटर्स और पब्लिशर्स को Search और Discover में कैसे मिलेगा फायदा, किस तरह करेगा काम

4th Gen Hyundai i20 का पहला टीजर जारी, अगले महीने होगी लॉन्च, मिलेंगे ADAS और शानदार फीचर्स

भाजपा छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने थलाइवा रजनीकांत को लेकर किया बड़ा दावा!

मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल! इन 4 मंत्रियों की छुट्टी तय, धर्मेन्द्र प्रधान पर भी गिर सकती है गाज

सभी देखें

नवीनतम

राबड़ी देवी की बिगड़ी तबीयत, मिलने पहुंचे बेटे तेज प्रताप, परिवार की सुरक्षा पर दिया यह बयान

मार्केट कैप में भारत को लगा बड़ा झटका! राजेश एक्सपोर्ट्स में 15 लाख करोड़ का फर्जीवाड़ा; शेयर बाजार के लिए कैसा रहेगा अगला हफ्ता?

पटना फायरिंग केस में नया मोड़! वकील ने खान सर के सरेंडर से किया इनकार, बताया क्या होगा अगला कदम?

15 लाख फॉलोअर्स वाले सेलिब्रेटी कुत्‍ते को बेचा, खरीदने वाले ने मीट बनाकर खिला दिया, सोशल मीडिया ने बताया हैवानियत

CJP Protest: जंतर-मंतर पर 'HIT' स्प्रे लेकर पहुंचा शख्स, सौरव दास के 'शाही ठाट-बाट' पर तेजिंदर बग्गा का तंज

अगला लेख