भाजपा को फायदा और जदयू को नुकसान करना था मेरा लक्ष्य

Webdunia
बुधवार, 11 नवंबर 2020 (16:31 IST)
पटना। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) से अलग होकर इस बार का विधानसभा चुनाव लड़ चुकी लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने फिर दावा किया कि केंद्र में उनकी पार्टी राजग का हिस्सा है और आगे भी बनी रहेगी।
 
जमुई (सु) से सांसद पासवान ने विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद बुधवार को यहां पार्टी के प्रदेश कार्यालय में कहा कि अपने बलबूते चुनाव में उतरी उनकी पार्टी को पूर्व के चुनाव की अपेक्षा इस बार मतों का प्रतिशत अधिक मिला है। पार्टी का जनाधार मजबूत हुआ है। इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा को फायदा पहुंचाना और जदयू को नुकसान करना ही उनका लक्ष्य था। उनकी पार्टी अपने मकसद में कामयाब रही है।
 
पासवान ने एक सवाल के जवाब में कहा कि केंद्र में उनकी पार्टी राजग का हिस्सा है और आगे भी बनी रहेगी। वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगी। मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को बधाई देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बिहारी होने के नाते वह कुमार को जरूर बधाई देंगे, लेकिन धन्यवाद के असली हकदार भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, जिनको बिहार की जनता ने जनादेश दिया है।
 
पासवान ने इससे पूर्व पार्टी की हार को देखते हुए ट्वीट किया था कि सभी लोजपा प्रत्याशी बिना किसी गठबंधन के अकेले अपने दम पर शानदार चुनाव लड़े। पार्टी का वोट शेयर बढ़ा है। लोजपा इस चुनाव में ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ के संकल्प के साथ गई थी। पार्टी हर जिले में मजबूत हुई है। इसका लाभ पार्टी को भविष्य में मिलना तय है।
 
उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव का परिणाम अब आ चुका है। राज्य में एक बार फिर से राजग की वापसी हुई है। सीटों के मामले में राजग में भाजपा को जहां फायदा हुआ है वहीं जदयू को नुकसान हुआ है। राजग से नाता तोड़कर अलग चुनाव लड़ी लोजपा को एक सीट पर ही संतोष करना पड़ा है। लोजपा के कारण जदयू को लगभग 18 सीटों पर नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, चार सीट पर विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी), एक एक सीट पर भाजपा और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) को नुकसान हुआ है। (वार्ता)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

प्रयागराज में राहुल और अखिलेश की जनसभा में बेकाबू हुई भीड़, बैरिकेडिंग तोड़ मंच पर चढ़ने लगे लोग

फूलपुर में भाषण नहीं दे सके राहुल और अखिलेश, जानिए क्या है वजह

निरहुआ के समर्थन में सभा, CM योगी ने आजमगढ़ से किया वादा

Live : दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, केजरीवाल के घर से CCTV DVR जब्त

Mutual Fund ने दिखाया मजबूत भरोसा, शेयरों में किया 1.3 लाख करोड़ का निवेश

अगला लेख