Biodata Maker

bihar assembly election 2020 : बिहार लौटे प्रवासी मजदूरों का मुद्दा भी असर डालेगा चुनाव पर

अनिल जैन
सोमवार, 5 अक्टूबर 2020 (14:10 IST)
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव (bihar assembly election 2020) में इस बार मतदान का प्रतिशत भी बढ़ेगा और बहुत संभावना है कि मतदाताओं के मतदान करने का बर्ताव भी बदले। ऐसा बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूरों के बिहार लौटने की वजह से होगा।
ALSO READ: बिहार में हत्या के मामले में फंसे लालू के दोनों बेटे, तेजस्वी-तेजप्रताप के खिलाफ मामला दर्ज
कोरोना महामारी (Coronavirus) की वजह से देश भर में लगाए गए लॉकडाउन के बीच बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर बिहार लौटे हैं। एक आकलन के मुताबिक 50 लाख के करीब मजदूर बिहार लौटे हैं। चुनाव आयोग का कहना है कि बिहार लौटे मजदूरों में 16 लाख के करीब मतदाता हैं। यह संख्या भी मामूली नहीं है।
 
केंद्र सरकार ने खुद संसद में बताया है कि लॉकडाउन की अवधि में एक करोड छह लाख मजदूर वापस लौटे हैं। जाहिर है इनमें सबसे बडी संख्या बिहार लौटने वाले मजदूरों की ही होगी।
 
पिछली बार चुनाव में बिहार में 56.6 फीसदी मतदान हुआ था, जिसमें महिलाओं का हिस्सा 60.5 फीसदी था। बिहार में महिलाओं के ज्यादा वोट प्रतिशत का कारण यह होता है कि बड़ी संख्या में पुरुष कामकाज के सिलसिले में दूसरे राज्यों में होते हैं।
 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने 15 वर्षीय कार्यकाल में महिलाओं के लिए के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। शराबबंदी होने से भी महिलाओं को काफी राहत मिली है। इस वजह से इन महिलाओं का ज्यादातर हिस्सा नीतीश कुमार के समर्थन में वोट करता है। अपने परिवार के पुरुष सदस्यों की गैरहाजिरी में ये महिलाएं जिस तरीके से मतदान करती रही हैं, वैसा इस बार नहीं होगा।
 
इस बार घर के पुरुष सदस्य बहुत परेशान होकर बिहार लौटे हैं। नौकरी गंवाकर लोग पैदल ही घर के लिए रवाना हो गए थे। रास्ते में उन्हें कैसी-कैसी परेशानियां हुईं, यह सबको पता है।
 
यह भी सब जानते हैं कि बिहार के मुख्यमंत्री नहीं चाहते थे कि प्रवासी मजदूर बिहार लौटें। इसलिए इस बार पुरुष सदस्यों की मौजूदगी में महिलाएं अलग तरह से मतदान करेंगी, जिसका कुछ न कुछ नुकसान सत्तारूढ गठबंधन को हो सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब कलेक्ट्रेट में मुस्कराए प्रदर्शनकारी, डीएम और लंगूर ‘मटरू’ की स्नेहभरी मुलाकात

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का बड़ा दावा, Air India ने कैंसल किया PM मोदी का टिकट

दिल्ली में जा‍ति पूछकर हुई थी महिला यूट्यूबर की पिटाई, दुष्‍कर्म की दी थी धमकी, वीडियो हुआ वायरल

आस्था का संगम, सौहार्द्र का संदेश : हरिद्वार से गंगाजल लेकर निकलीं तमन्ना मलिक

गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो FIR, जनता दर्शन कार्यक्रम में दिखे योगी के तेवर

सभी देखें

नवीनतम

क्‍या महिलाओं को मिलेगा सबरीमाला में प्रवेश, याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

धार भोजशाला विवाद, एएसआई की रिपोर्ट खुलेगी, हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

प्रधानमंत्री मोदी नहीं जाएंगे ढाका, रहमान के शपथ समारोह में नहीं होंगे शामिल, जानिए कौन करेगा भारत का प्रतिनिधित्‍व

आईटी शेयरों में भारी बिकवाली से बिगड़ी शेयर बाजार की चाल, सेंसेक्स और निफ्टी में कितनी गिरावट?

टीपू सुल्तान और शिवाजी महाराज की तुलना पर विवाद, क्या बोले सीएम फडणवीस?

अगला लेख