Festival Posters

पेड़ की डाली कट गई, लेकिन चिराग भी गिर गए...

Webdunia
बुधवार, 11 नवंबर 2020 (14:32 IST)
पटना। एक पुरानी कहावत है- 'जिस डाली पर बैठे हो यदि उसी को काटोगे तो खुद भी जमीन पर गिरोगे'। लोजपा नेता चिराग पासवान के लिए इसी तरह के शब्दों का उपयोग किया है 'हम' पार्टी के मुखिया जीतनराम मांझी ने। 

ALSO READ: Special Report :बिहार के टॉप-5 बाहुबली नेताओं के चुनावी प्रदर्शन का पूरा रिपोर्ट कार्ड
नीतीश के करीबी और हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के नेता मांझी ने कहा कि चिराग पासवान जिस डाल पर बैठे थे, उसी को काटने का काम किया है। डाली कट गई, लेकिन वह भी जमीन पर गिर गए। दरअसल पासवान अपने ही 'चिराग' से भस्म हो गए हैं। 
 
उल्लेखनीय है कि चिराग पासवान की लोजपा ने सबसे ज्यादा नुकसान नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को पहुंचाया है, जबकि किसी समय उनकी पार्टी राज्य एनडीए का ही हिस्सा थी। 
 
माना जा रहा है कि यदि चिराग अलग होकर चुनाव नहीं लड़ते तो जदयू की सीटें इससे कहीं ज्यादा होतीं और एनडीए का आंकड़ा 150 के लगभग पहुंच सकता था।
 
बिहार विधानसभा चुनाव में लोजपा ने जहां भाजपा के पक्ष में उम्मीदवार उतारे थे, वहीं जदयू के खिलाफ सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। ऐसे में जदयू को नुकसान झेलना पड़ा था। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Iran Israel US Conflict : World War 3 का खतरा! मिडिल ईस्ट में मचे हाहाकार के बीच एक्शन में PM मोदी, UAE और बहरीन के सुल्तानों को मिलाया फोन, क्या भारत रुकेगा महायुद्ध?

चीनी एयर डिफेंस का फ्लॉप शो: ईरान में अमेरिका-इजराइल हमलों के आगे पस्त हुआ HQ-9B, 'ऑपरेशन सिंदूर' की यादें हुई ताजा

मिडिल-ईस्ट के महायुद्ध में भारतीय की दर्दनाक मौत, ओमान के पास तेल टैंकर पर भीषण ड्रोन हमला, कांप उठा समंदर

IAEA की बड़ी चेतावनी : रेडियोधर्मी रिसाव से गंभीर नतीजों का खतरा, बड़े शहरों को खाली कराने की नौबत आ सकती है

दुनिया के सबसे बड़े तेल डिपो Aramco पर अटैक, ईरान ने बोला सऊदी अरब पर बड़ा हमला... और खतरनाक हुई जंग

सभी देखें

नवीनतम

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

ईरान संकट : बढ़ते सैन्य टकराव के बीच परमाणु जोखिम, IAEA ने किया संयम बरतने का आग्रह

LIVE: ईरान पर इजराइल का बड़ा हमला, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना

अगला लेख