suvichar

नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजग फिर बिहार में सरकार बनाएगा : जदयू

Webdunia
मंगलवार, 10 नवंबर 2020 (15:09 IST)
पटना। बिहार चुनाव की मतगणना में सत्तारूढ़ राजग को बढ़त मिलने के रुझानों के बीच जदयू ने मंगलवार को विश्वास व्यक्त किया कि राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर सरकार बनाएगा।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों के अनुसार 243 सीटों में से राजग 122 सीटों पर आगे चल रहा है जबकि विपक्षी महागठबंधन 102 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। मतगणना के रुझानों में भाजपा 72 सीटों पर आगे चल रही है जबकि सहयोगी जदयू 46 सीट पर और वीआईपी पार्टी 7 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। महागठबंधन से राजद 62 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस 21 सीटों पर भाकपा-माले 13 सीटों पर, भाकपा 3 और माकपा 2 सीट पर आगे चल रही है। 
ALSO READ: Bihar Election : चुनावी दंगल का काउंटडाउन शुरू, नीतीश चौथी बार CM बनेंगे या तेजस्वी को मिलेगी सत्ता की कमान
जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि मैं लंबे समय से कहता रहा हूं कि राजग राज्य में नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाएगा। विपक्ष ने मतदाताओं को लुभाने के लिए गुमराह करने का अभियान चलाया।
 
जब उनसे पूछा गया कि सरकार का नेतृत्व भाजपा या जदयू में से कौन करेगा? इस पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कई मौकों पर पूरी तरह से स्पष्ट किया है कि कौन सरकार बनाएगा? बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने हालांकि मीडिया से प्रतिक्रिया के लिए शाम 5 बजे तक इंतजार करने को कहा है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

सीएम डॉ. मोहन ने उठाया बड़ा कदम, खाड़ी देशों में रह रहे एमपी के निवासियों के लिए नई दिल्ली में 24x7 कंट्रोल रूम स्थापित

ईरान में मुजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर चुना, इजराइल ने कहा- नया नेता ढूंढ कर खत्म कर देंगे

LIVE: देशभर में रंगोत्सव की धूम, जमकर मन रहा होली का त्योहार

क्या ईरान युद्ध तेल की कीमतों को ले जाएगा 100 डॉलर के पार

युद्ध काल में निवेशकों ने की भारी बिकवाली, होली पर लाल हुआ शेयर बाजार, लाखों करोड़ स्वाहा

अगला लेख