Dharma Sangrah

पप्पू यादव बोले, 30 साल का महापाप खत्म करने के लिए बनाया गठबंधन

Webdunia
सोमवार, 28 सितम्बर 2020 (23:32 IST)
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) का बिगुल बजते ही सत्ता में भागीदारी के लिए किसी गठबंधन का दरवाजा खटखटाने की बजाय जन अधिकार पार्टी (जाप-लोकतांत्रिक) के अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी, एमके फैजी की सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी और बीपीएल मातंग की बहुजन मुक्ति पार्टी के साथ आज नया प्रगतिशील लोकतांत्रिक गठबंधन (PDA) बनाने की घोषणा की और कहा कि 30 वर्ष का महापाप समाप्त करने के लिए यह गठबंधन बनाया है।

यादव ने सोमवार यहां पीडीए के गठन की घोषणा करते हुए कहा कि यह गठबंधन 30 साल के महापाप को समाप्त करने के लिए बनाया गया है। उन्होंने कहा कि उनकी बात राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा से भी हो रही है। उनका भी इस गठबंधन में स्वागत है। दो दिनों में इस गठबंधन में और पार्टियां शामिल होंगी।

उन्होंने लोजपा और कांग्रेस को भी इस गठबंधन में शामिल होने का आमंत्रण दिया। जाप अध्यक्ष ने कहा कि दो दिनों के बाद गठबंधन के न्यूनतम साझा कार्यक्रम बनाने की भी घोषणा की जाएगी। उन्होंने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और महागठबंधन दोनों पर निशाना बनाते हुए कहा कि पीडीए के गठन से राज्य में 30 साल का यह महापाप अब खत्म होना चाहिए।

यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान गुजरात और दिल्ली में तड़पते बिहारियों की मदद नहीं करने तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रघुवंश प्रसाद सिंह का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कुमार लाश पर राजनीति कर रहे हैं।

जाप अध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी की तुलना महाभारत के शिखंडी से की और कहा उसका काम केवल खटास पैदा करना है। वह लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के संस्थापक रामविलास पासवान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच विवाद पैदा करने में लगी है। उन्होंने पासवान के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना कुमार को नहीं है, पर आपत्ति जताई।
इस मौके पर आजाद ने कहा कि जहां भी न्याय की लड़ाई लड़ी जाएगी वहां वह जाएंगे। यह गठबंधन सांप्रदायिक ताकतों और जातीय हिंसा को रोकने के लिए बना है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अहंकार में हैं और वह वातानुकूलित कमरों से बाहर नहीं निकल पाते और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष नहीं करते हैं। इस अवसर पर फैजी और मातंग भी मौजूद थे।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Iran Israel US Conflict : World War 3 का खतरा! मिडिल ईस्ट में मचे हाहाकार के बीच एक्शन में PM मोदी, UAE और बहरीन के सुल्तानों को मिलाया फोन, क्या भारत रुकेगा महायुद्ध?

चीनी एयर डिफेंस का फ्लॉप शो: ईरान में अमेरिका-इजराइल हमलों के आगे पस्त हुआ HQ-9B, 'ऑपरेशन सिंदूर' की यादें हुई ताजा

मिडिल-ईस्ट के महायुद्ध में भारतीय की दर्दनाक मौत, ओमान के पास तेल टैंकर पर भीषण ड्रोन हमला, कांप उठा समंदर

IAEA की बड़ी चेतावनी : रेडियोधर्मी रिसाव से गंभीर नतीजों का खतरा, बड़े शहरों को खाली कराने की नौबत आ सकती है

दुनिया के सबसे बड़े तेल डिपो Aramco पर अटैक, ईरान ने बोला सऊदी अरब पर बड़ा हमला... और खतरनाक हुई जंग

सभी देखें

नवीनतम

जंग की तैयारी में हिन्दुस्तान, ईरान पर हमले के बाद घबराया पाकिस्तान, क्या बोले राष्ट्रपति जरदारी

Benjamin Netanyahu बोले- Donald Trump के साथ मिलकर दुनिया को 'तेहरान के तानाशाह' से बचा रहा है Israele

Middle East Crisis : IndiGo चलाएगा 10 स्पेशल फ्लाइट्स, एयर इंडिया एक्सप्रेस की मस्कट सेवा बहाल, 357 उड़ानें रद्द

अभी जिंदा है 88 अय्यातुल्ला खामनेई, यह लड़ाई लंबी चलेगी

LIVE: अब जरूरत पड़ी तो सेना भी उतारूंगा, डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को चेतावनी

अगला लेख