Hanuman Chalisa

COVID-19 in Delhi : दिल्ली में Corona के सक्रिय मामलों में आई गिरावट

Webdunia
सोमवार, 28 सितम्बर 2020 (22:28 IST)
नई दिल्ली। राजधानी में सोमवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के 1,984 मामले फिर सामने आए, जिससे संक्रमितों की संख्या 2.73 लाख के पार पहुंच गई, लेकिन राहत की बात यह है कि स्वस्थ लोगों की संख्या अधिक होने के कारण सक्रिय मामलों में गिरावट दर्ज की गई।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से आज जारी आंकड़ों के अनुसार राजधानी में संक्रमितों की संख्या 2,73,098 हो गई। इस दौरान 4,052 और मरीजों के स्वस्थ होने से अब तक कुल 2,40,703 लोग कोरोनावायरस को मात दे चुके हैं। इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से 37 और मरीजों की मौत होने से इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 5,272 हो गई है।

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 36,302 लोगों जांच की गईं और इसमें पॉजिटिव दर 5.4 प्रतिशत रही। यहां वायरस के कुल 29,61,056 नमूनों की जांच की जा चुकी है। राजधानी में प्रति 10 लाख पर जांच का औसत आंकड़ा 1,55,845 है।

दिल्ली में कुल जांच में पॉजिटिव दर 9.22 प्रतिशत पाई जा रही है। राजधानी में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 2,105 और घटकर 27,123 रह गई है। इनमें से होम आइसोलेशन में 16,669 हैं। दिल्ली में मृत्यु दर 1.93 प्रतिशत है।
संक्रमण के बढ़ते प्रकोप की रोकथाम के प्रयास में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या आज बढ़कर 2465 हो गई है। गौरतलब है कि राजधानी में पिछले दिनों लगातार चार हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

CM डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दी बड़ी सौगात, सड़क परियोजनाओं और विकास कार्यों की सौगात से मिलेगी नई रफ्तार

पार्टी में टूट के बीच उद्धव ठाकरे ने की इस्तीफे की पेशकश, बोले- मैं पद छोड़ने को तैयार, किसी को भी बना दो शिवसेना अध्यक्ष

योग में सिर्फ आसन नहीं, सम्मान और कृतज्ञता भी जरूरी, श्रीश्री रविशंकर ने बताया साधना का असली मंत्र

उत्‍तर प्रदेश में अब तक 2.99 करोड़ से ज्‍यादा नए ड्राइविंग लाइसेंस जारी

भ्रष्टाचार पर CM धामी का बड़ा प्रहार, हरिद्वार भूमि खरीद मामले में बड़े अफसरों पर गिरी गाज

अगला लेख