बिहार में हार पर फूटा RJD नेता का गुस्सा, बोले- प्रचार के समय शिमला में पिकनिक मना रहे थे राहुल गांधी

Webdunia
सोमवार, 16 नवंबर 2020 (08:39 IST)
नई दिल्ली। बिहार चुनाव में महागठबंधन की हार हुई। वह बहुमत के आंकड़े से कुछ दूर रह गई। हार के बाद आरजेडी के प्रमुख नेता शिवानन्द तिवारी (Shivanand Tiwari) ने कहा कि कांग्रेस को सोचना चाहिए कि उसने 70 सीटों पर चुनाव लड़ने के बीच 70 रैलियां भी नहीं कीं। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) सिर्फ तीन बार बिहार आए। प्रियंका गांधी बिहार नहीं आईं। जब बिहार चुनाव पूरे उफान पर था तब राहुल गांधी शिमला में पिकनिक मना रहे थे।

इतना ही नहीं, शिवानन्द तिवारी ने यह भी कहा कि ऐसे पार्टी नहीं चलाई जाती है। राहुल गांधी जिस तरह से पार्टी चला रहे हैं, उस तरह से तो भाजपा को मदद मिल रही है।

शिवानंद तिवारी ने कहा कि ये सिर्फ बिहार की बात नहीं है। दूसरे राज्यों में भी कांग्रेस ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ती है और जीतने में सफल नहीं हो पाती है। कांग्रेस को इस बारे में सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सिर्फ तीन दिन के लिए बिहार आए।

प्रियंका प्रचार के लिए आईं ही नहीं, जबकि वे लोग आए जो बिहार को बिलकुल जानते ही नहीं थे। शिवानंद तिवारी के बयान पर कांग्रेस ने नाराजगी जताई है। कांग्रेस नेता प्रेमचंद मिश्रा ने कहा कि वे भाजपा की भाषा बोल रहे हैं। इस प्रकार का बयान स्वीकार नहीं। आरजेडी को अपने नेता पर लगाम लगाना चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

नवनीत राणा से बोले असदुद्दीन ओवैसी, तोप है छोटा, किसी के बाप की नहीं सुनता

गर्लफ्रेंड ने बना दिया ISI एजेंट, बिहार में कई Honey Trap में फंसे

मंगेतर ने मां बाप के सामने धड़ से अलग कर दिया 15 साल की नाबालिग का सिर

कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया की अजीबोगरीब घोषणा, कहा दो पत्नी वालों को 2 लाख देंगे, भाजपा ने कसा तंज

पीएम मोदी बोले, जिनका रंग भगवान कृष्ण जैसा, कांग्रेस उन्हें अफ्रीकन मानती है

लोकसभा चुनाव में MP में मोदी के गारंटी के साथ विधायकों का दलबदल और नोटा का मुद्दा रहा छाया

ममता बनर्जी ने राज्यपाल से मांगा इस्तीफा, कहा राजभवन नहीं जाऊंगी

रेवंत रेड्‍डी ने उठाए सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल, NDA ने किया पलटवार

झांसी कानपुर राजमार्ग पर ट्रक और कार की भीषण भिड़ंत, 4 लोगों की जलकर मौत

अमित शाह को PM बनाने के लिए BJP मांग रही है वोट, इस बयान के पीछे क्या है केजरीवाल की मंशा

अगला लेख