शिवसेना की बदौलत ही बिहार के मुख्‍यमंत्री बन पाएंगे नीतीश!

Webdunia
बुधवार, 11 नवंबर 2020 (12:39 IST)
मुंबई। शिवसेना ने बिहार विधानसभा चुनाव में राजद नेता तेजस्वी यादव के लड़ने के जज्बे की प्रशंसा करते हुए और भाजपा पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि जदयू के कम सीटों के बावजूद अगर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद पर कायम रहते हैं तो इसका श्रेय शिवसेना को दिया जाना चाहिए।

ALSO READ: बिहार में महागठबंधन की हार के बाद दिग्विजय की नीतीश को सलाह, मच गया बवाल
पार्टी ने कहा कि भाजपा ने नीतीश कुमार से वादा किया था कि अगर उनकी पार्टी चुनाव में कम सीटें भी लाती है तो भी वही बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे।
 
उद्धव ठाकरे नीत पार्टी ने कहा कि भाजपा ने इसी तरह का वादा वर्ष 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शिवसेना से किया था लेकिन वह अपने वादे को कायम नहीं रख सकी जिसकी वजह से राज्य में राजनीतिक तमाशा हुआ।
 
शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' में प्रकाशित संपादकीय में लिखा कि जदयू बिहार चुनाव में 50 सीटे भी नहीं जीतेगी जबकि भाजपा ने 70 सीटें अपनी झोली में डाल ली है।

ALSO READ: भाजपा की इस चुनावी चाल से बिहार में फिर NDA सरकार, जानिए जीत के 5 कारण
सामना ने लिखा, 'भाजपा नेता अमित शाह ने घोषणा की कि नीतीश कुमार बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे, भले उनकी पार्टी को कम सीटें मिलें, लेकिन इसी तरह का भरोसा शिवसेना को वर्ष 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में दिया गया था जिसका सम्मान नहीं किया गया और राज्य को राजनीतिक ‘महाभारत’ का गवाह बनना पड़ा।'
 
संपादकीय में लिखा गया, 'अगर नीतीश कम सीटों के बावजूद मुख्यमंत्री बनते हैं तो इसका श्रेय शिवसेना को जाना चाहिए।'
 
उल्लेखनीय है कि भाजपा और शिवसेना ने वर्ष 2019 में महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव गठबंधन में लड़ा था लेकिन नतीजों के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर पैदा हुए मतभेद के बाद दोनों अलग हो गए थे।
 
महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना ने राजद नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद उम्मीदवार तेजस्वी यादव की बिहार चुनाव में दिखाए जुझारू जज्बे की प्रशंसा की।
 
सामना ने लिखा, 'बिहार ने तेजस्वी युग के उदय को देखा। वह अकेले सत्ता में बैठे लोगों से लड़े। यह कहना तेजस्वी के साथ अन्याय होगा कि बिहार में मोदी का जादू चला है। बिहार चुनाव जो शुरुआत में एकतरफा दिख रहा था, तेजस्वी की वजह से मुकाबला करीबी रहा।'
 
पार्टी ने कहा कि कंग्रेस के खराब प्रदर्शन की वजह से तेजस्वी की सरकार बनाने की संभावना धूमिल हुई।
 
संपादकीय के मुताबिक, 'तेजस्वी हारे नहीं हैं। चुनाव में हार का मतलब हार नहीं होता। उनकी लड़ाई, बड़ा संघर्ष है- न केवल परिवार में बल्कि पटना और दिल्ली में बैठे शक्तिशाली लोगों के खिलाफ।'
 
शिवसेना ने कहा, 'नरेन्द्र मोदी (प्रधानमंत्री) ने उन्हें ‘जंगलराज का युवराज’ कहा जबकि नीतीश कुमार ने मतदाताओं से भावनात्मक अपील की कि यह उनका आखिरी चुनाव है, लेकिन तेजस्वी ने चुनाव प्रचार में अपना ध्यान विकास, रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा के मुद्दों पर केंद्रित किया।'
 
सामना ने लिखा, 'बिहार चुनाव ने राष्ट्रीय राजनीति में तेजस्वी के रूप में एक नया चमकता चेहरा दिया है। उन्हें शुभकामनाएं दी जानी चाहिए।' (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राष्ट्रपति पुतिन पर भड़के जेलेंस्की, रूस को लेकर कह दी बड़ी बात, अब क्या होगा Putin का रुख

Salman Khurshid : कांग्रेस नेताओं के बर्ताव से क्यों दुखी हुए सलमान खुर्शीद, कह दी चुभने वाली बात

Coronavirus Alert : पश्चिम बंगाल में कोरोनावायरस की भयानक स्थिति, दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- ‘अगली कोविड महामारी’ अभी खत्म नहीं हुई

Pakistan में आने वाली है प्रलयकारी मुसीबत, IRSA के डरावने आंकड़ों से आतंकिस्तान में मचा हाहाकार

एलन मस्क के पिता अयोध्या में रामलला के दर्शन करने क्यों आए, बोलेंगे जय श्रीराम

सभी देखें

नवीनतम

Operation Sindoor में भारतीय नुकसान पर फिर आया CDS अनिल चौहान का बयान, जानिए क्या कहा

Share bazaar में लगातार तीसरे दिन भी रही गिरावट, Sensex 636 अंक टूटा, Nifty भी फिसला

Honda ने मई में बेची 4 लाख से ज्यादा बाइक्स, क्या इस किफायती बाइक को बेचना किया बंद

भ्रष्टाचार पर धामी सरकार का कड़ा प्रहार, 10 अधिकारियों पर गिरी गाज

कमल हासन के बयान से कर्नाटक हाई कोर्ट नाराज, येदियुरप्पा ने की माफी की मांग

अगला लेख