Festival Posters

Exit Poll में बिहार में NDA की वापसी, कितनी मिल सकती है सीटें

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 11 नवंबर 2025 (20:37 IST)
bihar exit poll 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद आए लगभग सभी सर्वेक्षणों (Exit Poll) में संभावना जताई गई है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) प्रचंड बहुमत के साथ एक बार फिर सरकार बना सकता है। यदि असल नतीजे भी चुनाव बाद आए इन सर्वेक्षणों के आंकड़ों की तरह रहते हैं तो एक बार फिर राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस, वाम दल और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के ‘महागठबंधन’ के लिए सत्ता दूर की कौड़ी साबित होगी। एक्जिट पोल में महागठबंधन को 70-90 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। अन्य के खाते में 02-08 सीट जा सकती है। वोट प्रतिशत में NDA को 48.4 %, महागठबंधन को 36.8 % और अन्य को 14.8 % वोट मिलने का अनुमान हैं। 
इंडिया टीवी-MATRIZE EXIT POLL के मुताबिक  NDA 147-167 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है जबकि महागठबंधन को 70-90 सीटों मिल सकती है।
ALSO READ: LIVE: Bihar Exit Poll Result 2025 का क्या है बिहार चुनाव को लेकर रुझान, किसकी बन रही है सरकार
अन्य के खाते में 02-08 सीट जा सकती है। मैट्रिज-आईएएनएस एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए को 147 से 167 सीटें मिल सकती हैं, जबकि महागठबंधन को 70 से 90 सीटें मिल सकती हैं। अन्य दलों के खाते में 2 से 6 सीटें जा सकती हैं।  चाणक्य के मुताबिक एनडीए को 130 से 138 सीटें मिल सकती हैं, जबकि महागठबंधन को 100 से 108 सीटें मिल सकती हैं। अन्य दलों को 3 से 5 सीटें मिल सकती हैं। 
ALSO READ: Exit Poll : क्या बिहार में चला PK की जन सुराज का जादू, कितनी सीटें मिलने का अनुमान
पोल स्टार के मुताबिक एनडीए को 133 से 148 सीटें, महागठबंधन को 87 से 102 सीटें मिल सकती हैं, जबकि अन्य के खाते में 3 से 5 सीटें आ सकती हैं। पोल डायरी के मुताबिक एनडीए को 184 से 209 सीटें, महागठबंधन को 32 से 49, जबकि अन्य को 1 से 5 सीटें मिल सकती हैं। पीपुल इनसाइड के मुताबिक एनडीए को 133 से 148, महागठबंधन 87 से 102, अन्य 3 से 8। दैनिक भास्कर के मुताबिक एनडीए 145 से 160, महागठबंधन 73 से 91, अन्य 5 से 10 मिल सकती है। Edited by : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लालू के यहां मची कलह, कौन हैं संजय यादव, परिवार में डाल रहे दरार

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव की 10 सबसे बड़ी जीत

क्या नीतीश के मुख्‍यमंत्री बनने में दिक्कत है? जानिए भाजपा ने क्या कहा

बिहार में कैसे बनी 12000 करोड़ की सरकार, गेम चेंजर रहा नीतीश मास्टरस्ट्रोक

राहुल गांधी ने बेगूसराय में तालाब में लगाई थी छलांग, यहां क्या हुआ कांग्रेस का हाल?

सभी देखें

नवीनतम

लालू के यहां मची कलह, कौन हैं संजय यादव, परिवार में डाल रहे दरार

बिहार के चुनावी मैदान में भी परिवारवाद रहा हावी, जीतनराम के बहू, समधन और दामाद जीते, लालू के बेटे तेजप्रताप को मिली शिकस्‍त

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव की 10 सबसे बड़ी जीत

बाएं से या दाएं से मुख्यमंत्री तो नीतीश कुमार ही बनेंगे, बिहार में सुशासन बाबू के पांच 'मास्टरस्ट्रोक'

क्या नीतीश के मुख्‍यमंत्री बनने में दिक्कत है? जानिए भाजपा ने क्या कहा