Biodata Maker

Bihar election result 2025 : मुकेश सहनी देख रहे थे डिप्टी CM बनने का सपना, पार्टी का इतना बुरा हाल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 14 नवंबर 2025 (15:49 IST)
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को 200 से अधिक सीटें मिलती दिखाई दे रही है, वहीं रुझानों में महागठबंधन 29 सीटों पर आगे है। प्रशांत किशोर की जनसुराज का तो खाता भी नहीं खुला है।  डिप्टी सीएम का सपना लेकर एनडीए का साथ छोड़कर महागठबंधन में शामिल हुए मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (VIP) का बुरा हाल हुआ है। एनडीए गठबंधन सरकार में मुकेश सहनी को मछलीपालन मंत्री का पद मिला था लेकिन 2022 में सरकार गिर गई और उनका मंत्री पद भी चला गया। 
ALSO READ: कौन है सतीश कुमार, जिन्होंने तेजस्वी यादव को राघोपुर में दिन में दिखाए तारे
महागठबंधन में आने के बाद वे तेजस्वी यादव को अपना छोटा भाई बताने लगे। तेजस्वी यादव ने चुनाव जीतने पर मुकेश सहनी को सरकार में डिप्टी सीएम पद देने का ऐलान किया था। नीतीश ने सहनी पर बहुत भरोसा किया था।  
ALSO READ: जन सुराज की 'जमानत' जब्त! खाता भी नहीं खुला, क्या प्रशांत किशोर लेंगे राजनीति से संन्यास?
बिहार चुनाव में वोटों की गिनती के शुरुआती रुझानों में मुकेश सहनी की पार्टी को कुल मिली 15 सीटों में बस 1 ही पर बढ़त मिलती दिख रही है। ऐसे में महागठबंधन के लिए मुकेश सहनी फिसड्डी प्लेयर साबित हुए जिस पर तेजस्वी यादव ने भरोसा किया था। 'सन ऑफ मल्लाह' की नाव इस चुनाव में पार नहीं हो सकी।
ALSO READ: Bihar Election Results 2025: तेजप्रताप नहीं दिखा सके तेज, लालू के बड़े बेटे महुआ में बेहाल
हार के बाद क्या बोले मुकेश सहनी 
VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि हम इस जनादेश को स्वीकार करते हैं और जो जीते हैं-NDA, उनको मैं बधाई देता हूं। माताओं-बहनों का वोट NDA के पक्ष में गिरा है, जिसके कारण उनकी इतनी बड़ी जीत हो रही है। मैं जनादेश का सम्मान करते हुए इसे (हार) स्वीकार करता हूं। आने वाले समय में हम और मंथन करेंगे कि विफल होने का क्या कारण है। Edited by : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी ने बताया जीत का नया 'MY' फॉर्मूला, कहा- कांग्रेस में होगा बड़ा विभाजन, बताई क्या है कमियां

दुबई में गैंगवार, लॉरेंस बिश्नोई के करीबी की हत्‍या, जानिए किसने ने ली जिम्मेदारी

तेजस्वी को वोट ज्यादा मिले, सीटें कम, 'बेदम' कांग्रेस ने बिगाड़ा खेल

बिहार में NDA की जीत के 5 बड़े कारण, आखिर कैसे जीता बिहार?

क्यों फीका पड़ा तेजस्वी यादव का 'तेज'? तेज प्रताप का चौंकाने वाला हाल और RJD-कांग्रेस की हार के कारण?

सभी देखें

नवीनतम

AIMIM ने बिहार चुनाव में जीती 5 सीटें, 29 सीटों पर लड़ा था चुनाव

CM योगी ने NDA की प्रचंड विजय पर दी बधाई, बोले- नया बिहार आत्मविश्वास से आगे बढ़ रहा

Bihar Assembly Election Results : बिहार में करारी हार पर क्या बोले राहुल गांधी, क्यों खड़ी हो गई कांग्रेस के सामने चुनौतियां

bihar election pm narendra modi speech : PM मोदी ने बताया जीत का नया 'MY' फॉर्मूला, कहा- कांग्रेस में होगा बड़ा विभाजन, बताई क्या है कमियां

LIVE: बिहार चुनाव के नतीजे- NDA ने 202, महागठबंधन 35, AIMIM ने जीती 5 सीटें