Hanuman Chalisa

बिहार चुनाव : भाजपा से ज्यादा वोट पाकर भी कैसे हार गई तेजस्वी की राजद?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 15 नवंबर 2025 (10:30 IST)
Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। राज्य में एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजद की सरकार बनने जा रही है। इस चुनाव में सबसे ज्यादा हैरान राजद के चुनावी नतीजों ने किया। वोट प्रतिशत अधिक पाने के बावजूद भी आरजेडी की हार हुई है इसका कारण जीती हुई सीटों की संख्या कम होना है। वह सबसे ज्यादा वोट पाने के बाद भी मात्र 25 सीटें ही जीत सकी और तीसरे नंबर पर रही। ALSO READ: बिहार चुनाव की 5 सबसे छोटी जीत, कोई 27 वोटों से जीता तो किसी को 30 वोट से मिली जीत
 
गौरतलब है कि इस बार बिहार की कुल 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में ऐतिहासिक 66.91 फीसदी मतदान हुआ। इनमें 6 नवंबर को पहले चरण में कुल 65.08 फीसदी मतदान हुआ, वहीं दूसरे चरण में 11 नवंबर को 68.76 फीसदी वोटिंग हुई। इस चुनाव में राजद ने सबसे ज्यादा 143 सीटों पर चुनाव लड़ा। वहीं भाजपा और जदयू ने 101 - 101  सीटों पर उम्मीदवार उतारे। कांग्रेस 61, लोजपा रामविलास 29, हम और राष्‍ट्रीय लोक मोर्चा 6-6 सीटों पर चुनाव लड़े।
 
बिहार विधानसभा चुनाव में विभिन्न पार्टियों को मिले वोट प्रतिशत की करें तो राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को सबसे ज्यादा 23 फीसदी वोट मिले। इसके बाद तेजस्वी यादव की पार्टी को बड़ी हार झेलनी पड़ी है। बिहार चुनाव में भाजपा को कुल 89 सीटों पर जीत मिली है, जबकि जदयू मात्र 19.25 फीसदी वोट पाकर भी दूसरे स्थान पर रही। ALSO READ: Bihar Assembly Election Results : बिहार में करारी हार पर क्या बोले राहुल गांधी, क्यों खड़ी हो गई कांग्रेस के सामने चुनौतियां
 
भारत निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राजद को सबसे ज्यादा 23 फीसदी वोट मिला है। वोटों की संख्या की बात करें तो राजद को एक करोड़ 15 लाख 46 हजार 55 वोट मिले हैं। वहीं, भाजपा को 20.8 फीसदी यानी एक करोड़ 81 हजार 143 वोट मिले हैं। 
 
कांग्रेस को 8.71 फीसदी, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 4.97 फीसदी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (लिबरेशन) को 2.84 फीसदी और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM)को 1.85 फीसदी वोट मिले। 
 
जनसुराज पार्टी तो 237 सीटों पर चुनाव लड़ने के बाद भी राज्य में अपना खाता भी नहीं खोल सकी। बसपा 181 सीटों पर चुनाव लड़ी और उसके खाते में भी मात्र एक ही सीट आई। वो भी उसने मात्र 30 वोटों के अंतर से जीती।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी ने बताया जीत का नया 'MY' फॉर्मूला, कहा- कांग्रेस में होगा बड़ा विभाजन, बताई क्या है कमियां

दुबई में गैंगवार, लॉरेंस बिश्नोई के करीबी की हत्‍या, जानिए किसने ने ली जिम्मेदारी

तेजस्वी को वोट ज्यादा मिले, सीटें कम, 'बेदम' कांग्रेस ने बिगाड़ा खेल

बिहार में NDA की जीत के 5 बड़े कारण, आखिर कैसे जीता बिहार?

क्यों फीका पड़ा तेजस्वी यादव का 'तेज'? तेज प्रताप का चौंकाने वाला हाल और RJD-कांग्रेस की हार के कारण?

सभी देखें

नवीनतम

बिहार चुनाव की 5 सबसे छोटी जीत, कोई 27 वोटों से जीता तो किसी को 30 वोट से मिली जीत

AIMIM ने बिहार चुनाव में जीती 5 सीटें, 29 सीटों पर लड़ा था चुनाव

CM योगी ने NDA की प्रचंड विजय पर दी बधाई, बोले- नया बिहार आत्मविश्वास से आगे बढ़ रहा

Bihar Assembly Election Results : बिहार में करारी हार पर क्या बोले राहुल गांधी, क्यों खड़ी हो गई कांग्रेस के सामने चुनौतियां

bihar election pm narendra modi speech : PM मोदी ने बताया जीत का नया 'MY' फॉर्मूला, कहा- कांग्रेस में होगा बड़ा विभाजन, बताई क्या है कमियां