Hanuman Chalisa

Bihar Assembly Elections 2025 में 30 साल में बंपर वोटिंग, NDA की ऐतिहासिक जीत या फिर महागठबंधन की सरकार, क्या बोले नेता

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 6 नवंबर 2025 (21:06 IST)
बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान हुआ है। भारत चुनाव आयोग के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पहले चरण में लगभग 60.25% मतदान हुआ। वोटिंग प्रतिशत को लेकर प्रधानमंत्री सहित मंत्रियों और नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। जानिए किसने क्या कहा-
ALSO READ: BJP नेता राकेश सिन्हा ने दिल्ली चुनाव के बाद बिहार में डाला वोट, मचा सियासी संग्राम, क्या है सचाई
प्रधानमंत्री ने कहा- नजर आ रही एनडीए की लहर
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर लिखा कि बिहार विधानसभा चुनावों में पहले चरण की वोटिंग में एनडीए ने भारी बढ़त हासिल कर ली है। इसके साथ ही दूसरे चरण में भी हर तरफ उसकी लहर नजर आ रही है। जनता-जनार्दन के इसी जोश के बीच कल दोपहर करीब 1:45 बजे औरंगाबाद और लगभग 3.30 बजे भभुआ में अपने परिवारजनों से संवाद का सौभाग्य प्राप्त होगा।
 
क्या रहा प्रतिशत 
बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद गुंज्याल ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। कुछ जगहों पर अभी भी मतदान जारी है और हम डेटा अपडेट कर रहे हैं। वर्तमान में मतदान का आंकड़ा 64.46% है। सब कुछ अपडेट होने के एक घंटे में हम अंतिम प्रेस नोट जारी करेंगे। महिला मतदाताओं की भागीदारी बहुत अच्छी रही है। मतदान के दौरान 165 बैलेट यूनिट, 169 कंट्रोल यूनिट और 480 वीवीपैट बदले गए। अंतिम डेटा प्रेस विज्ञप्ति में उपलब्ध होगा। 
 
ALSO READ: ED ने क्यों कुर्क की सुरेश रैना और शिखर धवन 11 करोड़ से अधिक की संपत्ति, क्या है पूरा मामला


क्या बोले प्रशांत किशोर 
वोटिंग को लेकर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि पिछले 30 सालों में सबसे ज्यादा मतदान होना इस बात का संकेत है कि बिहार में बदलाव आ रहा है। 14 नवंबर को एक नई व्यवस्था स्थापित होने जा रही है। 

तेजस्वी यादव ने क्या कहा
बंपर वोटिंग पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि आज पहले चरण का मतदान खत्म हुआ। बंपर वोटिंग हुई है। मैं कह सकता हूं कि लोगों ने महागठबंधन के जीत पर मुहर लगाने का काम किया है। महागठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं को मैं धन्यवाद देना चाहता हूं। हमारा ये जुनून ये जज्बा ये हौसला 11 तारीख को भी दिखना चाहिए। चलिए मिलकर नया बिहार बनाते हैं।

 
क्या बोले सम्राट चौधरी  
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि  जिस तरह बिहार के आम मतदाता बाहर निकलकर मतदान करने का काम कर रहे हैं, उससे स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि पिछले चुनाव से 4-5% अधिक मतदान इस चुनाव में हुआ है। पहले चरण के बाद हमारे प्रतिनिधियों के द्वारा जो रिपोर्ट आई है, 121 सीटों में से लगभग 100 सीटों के आस-पास NDA जीत रही है और यह 2010 के नतीजों को तोड़ने वाला है। आज के चुनाव में महागठबंधन के मुख्यमंत्री दावेदार भी हारने जा रहे हैं। इस बार भी लालू यादव के पूरे परिवार से कोई चुनाव जीतकर नहीं आएगा। सभी को चुनाव में हार देखने को मिलेगी। 
 
क्या बोले चिराग पासवान 
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार विधानसभा चुनाव में फर्स्ट फेज की वोटिंग पर कहा कि जिस तरह से रुझान आ रहे हैं, एक बात स्पष्ट है जिसमें रद्दी भर भी कहीं कोई शंका नहीं है कि 14 तारीख के बाद परिणाम के बाद एक बार फिर से बिहार में NDA की सरकार बनने जा रही है। हम लोग पिछले 20 दिनों से प्रचार कर रहे हैं। जिस तरह से प्रथम चरण का मतदान संपन्न हुआ है, इससे हमारा विश्वास और बढ़ गया है कि इस बार एक ऐतिहासिक जीत की ओर हम लोग बढ़ रहे हैं। बिखरा हुआ महागठबंधन, झूठे वादों को लेकर जिस तरह से जनता के बीच गया और कहा कि हर परिवार को सरकारी रोजगार दे देंगे, बिहार की जनता ज्यादा समझदार है। वो जानती है कि यदि राज्य का बजट इतना है और आप इतनी सरकारी नौकरी देने की बात नहीं कर सकते। ये सारी बातें जनता समझ रही है। ऐसे में मैं मानता हूं कि इस बार हमारा NDA गठबंधन ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर हो रहा है। दूसरे चरण की समाप्ति आते-आते इस जीत का मार्जिन और भी ज्यादा बढ़ने जा रहा है।
 
बंपर वोटिंग बदलाव की लहर 
महागठबंधन के उपमुख्यमंत्री उम्मीदवार और  VIP प्रमुख  मुकेश सहनीने कहा कि बिहार में बदलाव की लहर है। बंपर वोटिंग हो रही है। मुझे उम्मीद है कि बिहार में बदलाव होगा। महागठबंधन की सरकार बनेगी।
ALSO READ: Gold : क्या अभी है सोना खरीदने का सही समय, या और गिरेंगे भाव, दिसंबर में क्या रह सकती है कीमत
विजय सिन्हा ने क्या कहा 
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार पर लोगों का विश्वास है। फिर से NDA सरकार बनेगी। लखीसराय को हॉट सीट बना दिया था। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा था कि लिखकर ले लीजिए विजय सिन्हा यहां से नहीं जीतेंगे। कुछ लोगों ने इसे प्रतिष्ठा बनाया था जिसे जनता ने जवाब दे दिया है। Edited by : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Bihar Assembly Elections 2025 में 30 साल में बंपर वोटिंग, NDA की ऐतिहासिक जीत या फिर महागठबंधन की सरकार, क्या बोले नेता

BJP नेता राकेश सिन्हा ने दिल्ली चुनाव के बाद बिहार में डाला वोट, मचा सियासी संग्राम, क्या है सचाई

बिहार में मतदान खत्म, पिछली बार से 9% ज्यादा हुई वोटिंग, किसको होगा फायदा

Gold : क्या अभी है सोना खरीदने का सही समय, या और गिरेंगे भाव, दिसंबर में क्या रह सकती है कीमत

Pakistan में Gen Z आंदोलन, युवाओं ने शहबाज सरकार के खिलाफ फूंका बगावत का बिगुल, क्या नेपाल की तरह होगा हश्र

सभी देखें

नवीनतम

Election Commission : बिहार में पहले चरण में बंपर मतदान, 30 साल में सबसे ज्यादा वोटिंग, चुनाव आयोग ने क्या बताया आंकड़ा

Bihar Assembly Elections 2025 में 30 साल में बंपर वोटिंग, NDA की ऐतिहासिक जीत या फिर महागठबंधन की सरकार, क्या बोले नेता

BJP नेता राकेश सिन्हा ने दिल्ली चुनाव के बाद बिहार में डाला वोट, मचा सियासी संग्राम, क्या है सचाई

बिहार में मतदान खत्म, पिछली बार से 9% ज्यादा हुई वोटिंग, किसको होगा फायदा

बिहार के सीतामढ़ी में CM योगी की हुंकार, बोले- जो राम का नहीं, वह हमारे किसी काम का नहीं