Biodata Maker

क्या मान गए चिराग पासवान, पीएम मोदी को लेकर दिया बड़ा बयान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025 (14:31 IST)
Chirag Paswan news in Hindi : बिहार विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद से ही राजग (NDA) में शीट शेयरिंग को लेकर घमासान जारी है। लोजपा आर नेता चिराग पासवान भी इस बार ज्यादा सीटों की मांग पर अड़े हुए हैं। कहा जा रहा है कि मोदी मंत्रिमंडल में उनके साथ नित्यानंद राय 24 घंटे में 4 मुलाकात के चिराग को मनाने में सफल रहे हैं। पीएम मोदी को लेकर दिया गया उनका बयान भी इस बात के संकेत दे रहा है कि चिराग की नाराजगी अब कम हुई है।
 
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नित्यानंद राय ने आज दिल्ली में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान से एक बार फिर मुलाकात की। इसके बात मीडिया से बात करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि बातचीत सकारात्मक माहौल में चल रही है और हर एक बिंदु पर चर्चा की जा रही है।
 
उन्होंने कहा कि हम सभी छोटे मुद्दों, सीटों, उम्मीदवारों और प्रचार पर चर्चा करना चाहते हैं। इस अवसर पर उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के होने पर उन्हें अपने सम्मान की चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है।
 
चिराग के बयान के बाद माना जा रहा है कि राजद के घटक दलों जदयू, भाजपा और लोजपा आर के बीच सीट शेयरिंग पर बात बन सकती है। अगर चिराग मान जाते हैं तो जदयू 105 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। 
 
उल्लेखनीय है कि बिहार में पहले चरण की 121 विधानसभा सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। राज्य में 6 और 11 नवंबर को 2 चरणों में मतदान होना है। 14 नवंबर को मतगणना के बाद चुनाव परिणामों की घोषणा की जाएगी।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Medical Store : बिना फार्मासिस्ट मेडिकल चलाया तो 3 साल की जेल और 2 लाख का जुर्माना, जानिए क्या है नया आदेश

very shocked : 3 दिन बाद जूता कांड पर CJI बीआर गवई ने तोड़ी चुप्पी, बोले मेरे लिए भुला दिया गया अध्याय

प्रोपेगंडा मेडिसिन माफियाओं ने बढ़ाया मरीज का मर्ज, कमजोर कानून ने ड्रग माफियाओं को किया मजबूत

हरियाणा-IPS सुसाइड, CM से बोलीं IAS पत्नी- ये मर्डर, सुसाइड नोट में नाम होने के बाद भी FIR दर्ज नहीं

Transfer Gmail to Zoho Mail: Gmail छोड़ अमित शाह ने अपनाया Zoho Mail, जानिए स्विच करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

सभी देखें

नवीनतम

पप्पू यादव ने बिहार बाढ़ पीड़ितों को बांटा पैसा, वायरल वीडियो ने बढ़ाई मुश्‍किल

बिहार में बाहुबली सूरजभान सिंह ने 20 साल बार फिर दी अनंत सिंह को खुली चुनौती!

जश्ने बिहार, सरकार बनते ही 20 दिन में नोटिफिकेशन, 10 लाख नौकरियां देंगे

राजद का बड़ा दांव, क्या बिहार को मिलेंगे 3 डिप्टी सीएम?

Bihar Assembly Elections 2025: महिला वोटरों की संख्या घटने से क्यों बढ़ी नीतीश कुमार की चिंता?