Dharma Sangrah

Bihar Election 2025: मैथिली ठाकुर BJP शामिल, जानिए कहां से लड़ेंगी चुनाव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 14 अक्टूबर 2025 (17:20 IST)
Maithili Thakur To Join BJP :  बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025) से पहले लोक गायिका मैथिली ठाकुर (Maithili Thakur) बीजेपी में शामिल हो गई है। पटना के होटल चाणक्य स्थित भाजपा मीडिया सेंटर में मिलन समारोह में मैथिली को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। 
ALSO READ: भारत बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा AI हब, Google करेगा 1.33 लाख करोड़ का निवेश
मीडिया खबरों के मुताबिक मैथिली दरभंगा की अलीनगर सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि मैथिली ठाकुर ने अपने गांव से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। हालांकि भाजपा ने मधुबनी की बेनीपटृी विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक विनोद नारायण झा पर फिर से विश्वास जताया।
<

#WATCH| #BiharElection2025 से पहले लोक और भक्ति गायिका मैथिली ठाकुर बिहार के पटना में राज्य भाजपा प्रमुख दिलीप जायसवाल की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुईं। pic.twitter.com/fyOHT9WhXM

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 14, 2025 >मैथिली ठाकुर के सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग और मिथिला क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता को देखते हुए भाजपा उन्हें अपने प्रचार अभियान का चेहरा भी बना सकती है।

25 साल की है मैथिली ठाकुर 
मैथिली ठाकुर का जन्म 25 जुलाई 2000 को हुआ। वह अभी 25 साल की हैं। वे बिहार के मधुबनी से आती हैं। मगर वो काफी समय  से दिल्ली के नजफगढ़ में रह रहीं है। मैथिली ठाकुर के पिता रमेश ठाकुर हैं जो उनके गुरु भी हैं और संगीत की शिक्षा देते हैं। वहीं पूजा ठाकुर उनकी मां हैं। मैथिली ठाकुर के दो भाई हैं ऋषभ ठाकुर और अयाची।
 
मिश्रीलाल यादव का टिकट कटना तय
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्हें दरभंगा की अलीनगर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ाया जा सकता है। सूत्र बताते हैं कि अलीनगर सीट से मौजूदा विधायक मिश्रीलाल यादव का टिकट कटना लगभग तय है, और पार्टी इस सीट पर युवा और लोकप्रिय चेहरा लाने के मूड में है।

Edited by : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अयोध्या में ध्वजारोहण, धर्मध्वज पर अंकित हर चिह्न की है खास विशेषता

बिहार की पूर्व CM राबड़ी देवी को मिला नोटिस, खाली करना होगा सरकारी आवास, कहां होगा नया ठिकाना?

चीन का भड़काऊ बयान, हम अरुणाचल को मानते ही नहीं

एक पैसे की बेईमानी की हो तो हर सजा मंजूर.. केजरीवाल ने ऐसा क्‍यों और कहां कहा?

जिंदगी के मैदान में भी दिखाया जज्‍बा, मां की मौत के बावजूद SIR सर्वे में जुटी रहीं इंदौर की BLO नीलू गौड़

सभी देखें

नवीनतम

बिहार में सम्राट चौधरी को अमित शाह ने बना दिया 'बड़ा आदमी', गृृहमंत्री बनाने का समझे गेमप्लान!

नीतीश कुमार मुख्‍यमंत्री तो बने पर ताकत कम हुई, गृह मंत्रालय अब भाजपा के पास

मुख्यमंत्री योगी के पटना एयरपोर्ट पर पहुंचते ही लगे जय श्रीराम के नारे

नीतीश कुमार के रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की इनसाइड स्टोरी?

Nitish Kumar : नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण में PM मोदी सहित ये हस्तियां होंगी शामिल, शपथ ग्रहण क्यों रहेगा खास