Festival Posters

राहुल गांधी ने बेगूसराय के तालाब में लगाई छलांग, पकड़ी मछली

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 2 नवंबर 2025 (14:50 IST)
Rahul Gandhi in Bihar : लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बेगूसराय में तालाब में छलांग लगाई और मछली पकड़ने की पारंपरिक प्रक्रिया में भाग लिया। ALSO READ: राहुल गांधी बोले, 56 इंच की छाती में कुछ नहीं रखा, बताया रील बनाने को क्यों कहते हैं मोदी
 
कांग्रेस ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि राहल गांधी ने बेगूसराय में मछली पकड़ने के साथ ही मछुआरा साथियों से बात कर उनके काम से जुड़ी चुनौतियों और संघर्षों पर भी चर्चा की। उन्होंने यहां एक चुनावी रैली को भी संबोधित किया। 
 
पोस्ट में कहा गया है कि महागठबंधन ने वादा किया है कि मछुआरा परिवारों को लीन पीरियड (प्रतिबंधित अवधि, 3 माह) के दौरान प्रति परिवार 5,000 रुपए की सहायता दी जाएगी। मत्स्य पालन बीमा योजना और बाजार उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी, प्रत्येक प्रखंड में मछली बाजार, ट्रेनिंग सेंटर और अनुदान योजनाएं शुरू की जाएंगी। सुसंगत जलाशय नीति के अंतर्गत नदियों और तालाबों का पुनर्जीवन किया जाएगा और आवंटन में परंपरागत मछुआरों को प्राथमिकता दी जाएगी।
<

नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi ने बेगूसराय में मछली पकड़ने के साथ ही मछुआरा साथियों से बात कर उनके काम से जुड़ी चुनौतियों और संघर्षों पर चर्चा की।

इस दौरान VIP पार्टी के संस्थापक श्री @sonofmallah भी साथ रहे।

महागठबंधन ने वादा किया है

मछुआरा परिवारों को लीन पीरियड… pic.twitter.com/SFyr4naMbe

— Congress (@INCIndia) November 2, 2025 >
इस अवसर पर VIP प्रमुख और महागठबंधन के उपमुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार मुकेश सहनी, कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार और अन्य भी मौजूद रहे।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

DGCA का विमान यात्रियों के लिए बड़ा फैसला, टिकट कैंसल पर वापस मिलेगा पूरा पैसा

TMC का आरोप, पश्चिम बंगाल में SIR के खौफ में 7 लोगों ने जान दी

रघुनाथपुर में हिमंत बिस्वा सरमा बोले, सारे ओसामा को खत्म करना है

मोकामा में ललन सिंह को महंगा पड़ा बयान, दर्ज हुई FIR

तेजप्रताप और तेजस्वी की जंग तेज, बड़े का छोटे भाई पर निशाना, कहा- चुनाव के बाद मिलेगा...

सभी देखें

नवीनतम

Bihar Elections : बिहार चुनाव में राहुल गांधी के बयान से बवाल, बोले- सेना 10% लोगों के कंट्रोल में, BJP ने क्या कहा

बुलडोजर बाबा और हिंदू हृदय सम्राट जिंदाबाद के नारे से गूंजा दरभंगा

शिवराज ने तेजस्वी यादव को बताया बबुआ बेईमान, कहा महिलाओं को 30 हजार देने का वादा हार का प्रमाण

'जान की बाजी लगाने को तैयार हूं...' सीएम डॉ. मोहन को रोकने विपक्ष ने की बड़ी साजिश, हैलीपैड खोदा, सभा स्थल पहुंच मार्ग भी किया बाधित

बिहार में NDA या महागठबंधन, किसकी बनेगी सरकार, प्रशांत किशोर की जनसुराज को कितनी सीटें, वोटिंग से पहले सामने आया Opinion Poll