Biodata Maker

राहुल गांधी ने बेगूसराय में तालाब में लगाई थी छलांग, यहां क्या हुआ कांग्रेस का हाल?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 15 नवंबर 2025 (11:47 IST)
Bihar Election Results : बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। इस चुनाव में कांग्रेस ने 61 सीटों पर चुनाव लड़ा और उसे 43,74,579 यानी 8.71 फीसदी वोट प्राप्त हुए। पार्टी मात्र 6 सीटों पर जीत दर्ज कर सकी। इस चुनाव में उसके स्टार प्रचारक राहुल गांधी भी बुरी तरह फ्लॉप हुए। यहां तक कि बेगूसराय में जहां कांग्रेस नेता ने तालाब में छलांग लगाई थी, पार्टी को बड़ी हार का सामना करना पड़ा।
 
कांग्रेस ने 2 नवंबर को सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि राहल गांधी ने बेगूसराय में मछली पकड़ने के साथ ही मछुआरा साथियों से बात कर उनके काम से जुड़ी चुनौतियों और संघर्षों पर भी चर्चा की। उन्होंने यहां एक चुनावी रैली को भी संबोधित किया। ALSO READ: बिहार चुनाव : भाजपा से ज्यादा वोट पाकर भी कैसे हार गई तेजस्वी की राजद?
 
बेगूसराय में भाजपा के कुंदन कुमार ने कांग्रेस की अमिता भूषण को 30,632 वोटों से हरा दिया। कुंदन को 1,19,506 वोट मिले जबकि अमिता 88,874 वोट ही हासिल कर सकी। 2020 में भी यह सीट भाजपा के ही पास थी। 
 
बेगूसराय विधानसभा सीट कभी कांग्रेस का गढ़ रही है। यहां 8 बार कांग्रेस, 6 बार भाजपा, 3 बार सीपीआई और एक बार निर्दलीय विधायक चुनाव जीत चुके हैं। ALSO READ: बिहार चुनाव की 5 सबसे छोटी जीत, कोई 27 वोटों से जीता तो किसी को 30 वोट से मिली जीत
 
गौरतलब है कि बिहार में इस बार भी 202 सीटें जीतकर राजग की सरकार बनती नजर आ रही है। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन को मात्र 35 सीटें ही मिली। भाजपा 89 सीटे जीतकर सबसे बड़े दल के रूप में उभरी वहीं राजद मात्र 25 सीटे जीतकर तीसरे नंबर पर रही। 
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी ने बताया जीत का नया 'MY' फॉर्मूला, कहा- कांग्रेस में होगा बड़ा विभाजन, बताई क्या है कमियां

दुबई में गैंगवार, लॉरेंस बिश्नोई के करीबी की हत्‍या, जानिए किसने ने ली जिम्मेदारी

तेजस्वी को वोट ज्यादा मिले, सीटें कम, 'बेदम' कांग्रेस ने बिगाड़ा खेल

बिहार में NDA की जीत के 5 बड़े कारण, आखिर कैसे जीता बिहार?

क्यों फीका पड़ा तेजस्वी यादव का 'तेज'? तेज प्रताप का चौंकाने वाला हाल और RJD-कांग्रेस की हार के कारण?

सभी देखें

नवीनतम

बिहार चुनाव : भाजपा से ज्यादा वोट पाकर भी कैसे हार गई तेजस्वी की राजद?

बिहार चुनाव की 5 सबसे छोटी जीत, कोई 27 वोटों से जीता तो किसी को 30 वोट से मिली जीत

AIMIM ने बिहार चुनाव में जीती 5 सीटें, 29 सीटों पर लड़ा था चुनाव

CM योगी ने NDA की प्रचंड विजय पर दी बधाई, बोले- नया बिहार आत्मविश्वास से आगे बढ़ रहा

Bihar Assembly Election Results : बिहार में करारी हार पर क्या बोले राहुल गांधी, क्यों खड़ी हो गई कांग्रेस के सामने चुनौतियां