Dharma Sangrah

Bihar Election 2025 : वोट के लिए डांस भी कर सकते है PM मोदी, BJP बोली- Rahul Gandhi की भाषा लोकल गुंडे की जैसी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 29 अक्टूबर 2025 (21:05 IST)
बिहार चुनाव में अब नेताओं की बयानबाजी से सियासत गर्मा रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने  राहुल गांधी ने मुजफ्फरपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम को लेकर कहा कि उन्हें बस आपका वोट चाहिए, अगर आप नरेंद्र मोदी को नाचने के लिए कहेंगे, तो वे नाचेंगे। वे बस आपके वोट चुराने में लगे हैं। राहुल गांधी ने कहा था कि प्रधानमंत्री का यमुना और छठ पूजा से कोई लेना-देना नहीं है। उन्हें सिर्फ आपका वोट चाहिए। राहुल गांधी के बयान के बाद भाजपा ने भी तुरंत पलटवार किया।
 
भाजपा ने कहा कि राहुल गांधी एक 'लोकल गुंडे' की भाषा में बात कर रहे हैं। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को वोट देने वाले हर मतदाता का भी अपमान किया है। 
 
और क्या कहा राहुल गांधी ने 
राहुल गांधी ने कहा कि मुझे बताइए आपके फोन के पीछे क्या लिखा है। मेड इन चाइना। नरेंद्र मोदी जी ने नोटबंदी और GST लागू करके सभी छोटे व्यवसायों को नष्ट कर दिया है। जहां भी देखो, मेड इन चाइना है। हम कहते हैं कि यह मेड इन चाइना नहीं, मेड इन बिहार होना चाहिए। मोबाइल, शर्ट, पैंट, ये सब बिहार में बनने चाहिए और बिहार के युवाओं को उन कारखानों में रोजगार मिलना चाहिए। हमें ऐसा बिहार चाहिए।" 
ALSO READ: Farmer Protest : फिर सड़कों पर क्यों उतरे किसान, 20 KM लंबा जाम, सरकार को अल्टीमेटम, मांगें नहीं मानने पर ‘भारत बंद’ की चेतावनी
क्या बोले अशोक गहलोत
राहुल गांधी के इस बयान पर कांग्रेस पर्यवेक्षक अशोक गहलोत ने कहा कि चुनाव में जुमले बोले जाते हैं। मोदी और अमित शाह कांग्रेस नेताओं के बारे में क्या-क्या बोलते हैं वो पूरा देश देख रहा है। ये(भाजपा) इसे मुद्दा बनाना चाहते हैं। कहने का मतलब है कि वोट लेने के लिए नरेंद्र मोदी कुछ भी कर सकते हैं। ये जनता को भ्रमित करना चाहते हैं। 
ALSO READ: बिहार में नीतीश और दिल्ली में मोदी, CM-PM का पद खाली नहीं, तेजस्वी को अमित शाह का जवाब
अवसाद में चले गए हैं राहुल गांधी 
ALSO READ: 1100 रुपए में 240 करोड़ का जैकपॉट, UAE में मां के जन्मदिन के नंबर्स ने भारतीय युवक को बनाया अरबपति
राहुल गांधी खुद मोटरसाइकिल पर डांस कर रहे थे और किसके साथ कर रहे थे वो उनको भी पता है। डांस करने की आदत राहुल गांधी के खानदान की है। राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री और HAM(S) नेता जीतन राम मांझी ने कहा कि वोट के लिए वो क्या बोल सकते हैं। डॉ. भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न की उपाधि देने में उनकी सरकार की नानी मर गई थी। जब ये सरकार आई तब उन्हें भारत रत्न दिया। राहुल गांधी को बोलने का कोई हक नहीं है। Edited by : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अमेरिकी विमान वेनेजुएला पर हमले के लिए तैयार, मादुरो ने रूस से मदद मांगी

डोनाल्ड ट्रंप की किरकिरी, जिनपिंग ने खारिज किया 'शांति दूत' अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा

कोच्चि से अबू धाबी जा रहे एयर अरेबिया विमान में यात्री को हार्टअटैक आया, नर्सों ने बचाई जान

बिहार में ताड़ी पर तकरार: क्‍या शराबबंदी कानून नीतीश कुमार के 'सुशासन' और NDA के लिए बनेगा चुनावी फांस?

तेजप्रताप का RJD पर निशाना, नाचने वाला कौनसी नौकरी देगा?

सभी देखें

नवीनतम

तेजप्रताप का RJD पर निशाना, नाचने वाला कौनसी नौकरी देगा?

कौन थे दुलारचंद यादव, जिसकी हत्या से 'खूनी' हुई बिहार की चुनावी सियासत

बिहार के लिए NDA का संकल्प पत्र, जानिए क्या है खास?

दुलारचंद यादव की हत्या से मुश्किल में बाहुबली अनंत सिंह, दर्ज हुई FIR

बलात्कारी जालसाज पलटन, BJP का असली नाम, रोहिणी आचार्य के पोस्ट से छिड़ा सियासी संग्राम