dipawali

Bihar Election 2025 Date : SIR का लाभ BJP उठाती रही, कितने घुसपैठियों के नाम कटे, बिहार चुनाव की तारीखों के ऐलान पर क्या बोले नेता

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 6 अक्टूबर 2025 (18:09 IST)
बिहार विधानसभा चुनाव 2 चरणों में होंगे। पहला चरण 6 नवंबर और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। 14 नवंबर को मतगणना होगी। चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे - 6 और 11 नवंबर; मतगणना 14 नवंबर को होगी। तारीखें सामने आने के बाद नेताओं की प्रतिक्रयाएं भी सामने आईं जानिए किसने क्या कहा-
 
तेजस्वी बोले ये तारीख सुनहरे अक्षरों में लिखी जाएगी
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों की घोषणा पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के लोग इंतजार कर रहे हैं। ये तारीख बिहार के लोग भविष्य में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। बिहार के लोग बदलाव चाहते हैं। बिहार के लोग इस बार महागठबंधन की सरकार चाहते हैं। 20 साल से इन लोगों ने अपराध, भ्रष्टाचार, अफसरशाही, तानाशाही, घोटालेबाजी दिया है बिहार लोग इससे त्रस्त हो चुके हैं। मुख्यमंत्री अचेत अवस्था में हैं। उन्होंने कहा कि इस बार तेजस्वी के साथ हर एक बिहारी CM होगा, यानि चेंज मेकर बनेगा। ये हम सब मिलकर सुनहरा बेहतर और विकसित बिहार बनाने का काम करेंगे।
 
बिहार का चुनाव, चुनाव की जननी
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों की घोषणा पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार का चुनाव, चुनाव की जननी होगी, यह देश के लिए एक नजीर पेश करेगा...यह चुनाव लोकतंत्र की मजबूती की खूबसूरती होगी...यह देश को एक नया संदेश भी देगा। 
 
क्या बोले कांग्रेस नेता पवन खेड़ा
बिहार चुनाव की तारीखों के एलान पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "चुनाव आयोग पूरी तरह से संशय के घेरे में है। उसको दूर करने के लिए चुनाव आयोग ने कोई टिप्पणी नहीं की। SIR से आपने एक ऐसा माहौल बनाया जिसका लाभ भाजपा उठाती रही और कहती रही की घुसपैठिए भर गए हैं। अब बताइए कि कितने घुसपैठिए थे जिनके नाम कटे? एक भी नहीं बता पा रहे है।
 
राजनीतिक दलों से तय करके ही तारीखें 
बिहार विधानसभा चुनाव की तारिखों के एलान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि ये तारीख चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों से बात करके रखा है..." विपक्ष द्वारा SIR के विरोध पर उन्होंने कहा कि ये चुनाव आयोग की दया हो जो उन पर FIR नहीं हुआ। नहीं तो ऐसे लोगों पर अफवाह फैलाने का केस दर्ज होना चाहिए था। पूरे SIR में बांग्लादेशियों को बचाने के लिए अफवाह फैलाया गया। 
 
मनोज झा बोले- नफरती जुबान पर लगे विराम
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों की घोषणा पर RJD नेता मनोज झा ने कहा कि आज बिहार चुनाव का आगाज हो गया है। आचार संहिता लागू हो गई। हमने चुनाव आयुक्त से कहा कि जो ये नफरत की जुबान बोली जाती है उसके लिए उन्हें अपने प्रावधानों का इस्तेमाल करना होगा। कोई कितने भी उच्च पद पर बैठा हो उसको उसकी सजा मिलनी चाहिए। समाज में जहर बो कर कोई चुनाव जीतने की कोशिश करें इस पर विराम लगना चाहिए। 
 
NDA की होगी प्रचंड जीत
बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार की जनता विकास को प्राथमिकता देगी। बिहार की जनता NDA की भारी बहुमत से सरकार बनाने के लिए तैयार है। NDA गठबंधन इस चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है और हम एकजुट हैं। NDA ने बिहार को जंगलराज के अंधकार से निकालकर विकास की नई रोशनी में लाने का काम किया है। NDA 14 नवंबर को प्रचंड बहुमत से चुनाव जीतने का काम करेगी। इस बार की जीत ऐतिहासिक होगी। इस बार बिहार की जनता मोदी जी की गारंटी और नीतीश कुमार के विकास पर वोट करेगी।

क्या बोले प्रशांत किशोर
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में बदलाव के लिए वोट पड़ेंगे और जिस सपने को लेकर हम यहां आए हैं कि आने वाले 10 साल में इस देश के 10 अग्रणी राज्यों में बिहार को शामिल कराएं, उस शुरूआत के लिए वोट पड़ेगा। बिहार की जनता ने बदलाव का मन बना लिया है। इस बार बिहार के लोगों को संकल्प लेना है कि अच्छा आदमी ही जीतना चाहिए।
 
रविशंकर बोले- बिहार की जनता ने एनडीए का काम देखा
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि हम बहुत आश्वस्त हैं। बिहार की जनता ने NDA का काम देखा है। बिहार के लोग यह समझते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी बिहार के विकास के लिए समर्पित हैं। दोनों (प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार) मिलकर काम करेंगे और बिहार को आगे बढ़ाएंगे। बिहार की जनता तय कर चुकी है कि NDA की सरकार आएगी और नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनेंगे। एजेंसियां Edited by : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गुम होते गजराज : भारत में भगवान गणेश के प्रतीक हाथियों पर गहराता संकट

हरियाणा के CM सैनी का बुजुर्गों को तोहफा, 3000 से ज्‍यादा मिलेगी पेंशन

सरयू तट पर गूंजेगी मां सरयू की महाआरती, अयोध्या में फिर बनेगा रिकॉर्ड

जहरीले कफ सिरप के बाद अब ग्वालियर में एंटीबायोटिक में कीड़े

हरियाणा में एक और पुलिस अधिकारी ने खुदकुशी की, 10 दिन में 3 मामले

सभी देखें

नवीनतम

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी सूची, 5 उम्मीदवारों के नाम

JMM ने INDIA गठबंधन को दिया बड़ा झटका, बिहार चुनाव में उतारे 6 उम्मीदवार

बिहार चुनाव में NDA का हिटविकेट, 242 सीटों पर ही चुनाव लड़ सकेगा चुनाव, जानिए क्या है कारण

कौन हैं नवीन कुमार, जो एक सीट पर 2 पार्टियों से लड़ रहे हैं चुनाव

कौन हैं खेसारी लाल यादव, छपरा से भरा नामांकन, क्या है उनका असली नाम