Dharma Sangrah

मोदी जी विदेश में हंसी-मजाक कर रहे थे, भारत लौटकर भावुक हो गए

राजद नेता तेजस्वी यादव ने किया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तंज

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
Tejashwi Yadav taunt on Narendra Modi: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने बुधवार को कहा कि भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) कांग्रेस और राजद की ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दिवंगत मां के बारे में की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में बिहार बंद का आह्वान करके ‘गैर जिम्मेदाराना राजनीति’’ कर रहा है।
 
दो सप्ताह तक चली यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ रहे पूर्व उपमुख्यमंत्री यादव ने बुधवार को पत्रकारों से कहा कि वे (राजग) सत्ता में हैं और फिर भी बंद का आह्वान कर रहे हैं। दरअसल, भाजपा 25 जिलों की 1300 किलोमीटर से ज्यादा दूरी की हमारी यात्रा की सफलता से घबरा गई है।
 
कपटी राजनीति का उदाहरण : नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बंद के आह्वान से केवल एक दिन के लिए स्कूल बंद होंगे। वैसे भी जब प्रधानमंत्री बिहार आते हैं तो स्कूल बंद रहते हैं। इसलिए इससे कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री के हालिया बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दरभंगा की उस घटना पर भावुक होना ‘कपटी राजनीति’ का उदाहरण है।
 
लौटते ही भावुक हो गए मोदी : यादव ने कहा कि उस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद प्रधानमंत्री विदेश चले गए थे और वहां विदेशी नेताओं के साथ उनकी हंसी-मजाक वाली तस्वीरें सामने आईं। लेकिन जैसे ही वे लौटे तो भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि '50 करोड़ की गर्लफ्रेंड’ जैसे अभद्र कटाक्ष करते समय प्रधानमंत्री की संवेदनाएं कहां थीं? मोदी जी ने सोनिया गांधी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के डीएनए पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उनकी पार्टी के विधायक विधानसभा में हमें भद्दी गालियां देते रहे हैं।
 
भाजपा को भी देना होगा जवाब : तेजस्वी ने कहा कि किसी की मां का अपमान कोई बर्दाश्त नहीं करता, लेकिन सार्वजनिक जीवन में अभद्र आचरण पर भाजपा को भी जवाब देना होगा। उल्लेखनीय है कि दरभंगा में कांग्रेस के मंच पर लाउडस्पीकर से अपशब्द कहने वाले 25 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि कांग्रेस के नेतृत्व वाले ‘इंडिया’ गठबंधन ने स्पष्ट किया है कि आरोपी व्यक्ति का उससे कोई संबंध नहीं है।

यादव ने कहा कि मां तो मां होती है। मां शब्द जुबान पर आते ही कितना सुकून मिलता है। जो बेजुबान है मां तो उनकी भी होती है। किसी को भी किसी की भी मां-बहन-बेटी के प्रति अपशब्द नहीं बोलना चाहिए। इस दुनिया में मौजूद हर इंसान, जीव-जंतु, पशु-पक्षी सभी मां की ही पैदाइश है। 

और क्या कहा तेजस्वी यादव ने
  • प्रधानमंत्री मोदी जी महिलाओं और लड़कियों से ब्लात्कार करने वाले प्रज्वल रेवन्ना का प्रचार कर उसे जिताने की अपील करें तो वह मोदी जी का मास्टर स्ट्रोक। 
  • मोदी जी किसी की मां को 50 करोड़ की गर्लफ्रेंड बोलें तो वाह मोदी जी वाह! 
  • मोदी जी देश के लिए शहादत दे चुके साहसी पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी और नेता प्रतिपक्ष की मां को विधवा और जर्सी गाय बोलें तो बेशर्म लोग कहेंगे कि मोदी जी ने शानदार भाषण दिया है। 
  • मोदी जी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पैदाइश पर यह कहते हुए सवाल उठाए कि इनका DNA ही ख़राब है अर्थात इनका खून ही खराब और गलत है तो वह सही है? जेडीयू के लोग बताएं जो नख और बाल काटकर PMO को भेजे थे उनकी रिपोर्ट आ गई है क्या? 
  • मोदी जी के सचेतक ने अभी कुछ दिन पहले बिहार विधानसभा में मेरी मां को गाली दी तो मोदी जी ने उसकी पीठ थपथपाई। फिर वो कहें कि मोदी महान! 
  • एक बीजेपी नेता ने हमारी प्रवक्ता को साड़ी-साया खोल सरेआम सड़क पर ब्लात्कार की धमकी दी तो मोदी जी उसे सम्मानित करते हुए अपने जहाज तक बुलाते हैं। 
  • इनके प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल कल टेसू बहा रहे थे वही आदमी कुछ दिन पहले कह रहे थे कि उनसे बड़ा गालीबाज कोई नहीं है और वह गालियों की चलती फिरती दुकान है।
  • मणिपुर में भाजपाइयों द्वारा महिलाओं को निवस्त्र घुमाया गया क्या वो किसी की मां नहीं थी? 
  • बिहारियों को गुजरात में गाली दी जाती है तो प्रधानमंत्री चुप रहते हैं। बेरोजगारों और युवाओं को गाली के साथ लाठी से पीटा जाता है तो इनके टेसू नहीं निकलते है। 
  • किसान आंदोलन में हज़ारों किसान मारे गए। किसान और नौजवान आत्महत्या कर रहे हैं, लॉकडाउन में मजदूर पैदल चले, लाखों लोग मारे गए, तब नहीं रोए। पुलवामा-पहलगाम और गलवान घाटी में हमारे सैनिक मारे गए जब इनके टेसू नहीं निकले।
  • ये दोहरे चरित्र के लोग हैं। ये लोग वोट चोरी से ध्यान हटाने के लिए प्रपंच रच रहे है। (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी ने देश में गृहयुद्ध भड़काने की कोशिश की, उनसे सावधान रहने की आवश्यकता

SIR सर्वे का कमाल, 40 साल के बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, देखते ही भावुक हुई मां, कहा— मेरो लाल मिल गयो

स्मृति-पलाश की शादी Controversy और चैट लीक हंगामे के बाद मिस्ट्री गर्ल ने किया खुलासा, कहा कभी नहीं मिली

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति में दरार और बढ़ी, फडणवीस का एकनाथ शिंदे पर पलटवार

अब SIR में OTP से सेंधमारी, सायबर अपराधी सक्रिय, क्राइम ब्रांच ने जारी की एडवाइजरी, जानिए कैसे रहे अलर्ट?

सभी देखें

नवीनतम

बिहार में सम्राट चौधरी को अमित शाह ने बना दिया 'बड़ा आदमी', गृृहमंत्री बनाने का समझे गेमप्लान!

नीतीश कुमार मुख्‍यमंत्री तो बने पर ताकत कम हुई, गृह मंत्रालय अब भाजपा के पास

मुख्यमंत्री योगी के पटना एयरपोर्ट पर पहुंचते ही लगे जय श्रीराम के नारे

नीतीश कुमार के रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की इनसाइड स्टोरी?

Nitish Kumar : नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण में PM मोदी सहित ये हस्तियां होंगी शामिल, शपथ ग्रहण क्यों रहेगा खास