Hanuman Chalisa

Bihar budget 2022 : बिहार का बजट सत्र हुआ शुरू, सांप्रदायिकता को लेकर विपक्ष ने किया हंगामा

Webdunia
शुक्रवार, 25 फ़रवरी 2022 (20:25 IST)
पटना। बिहार विधानसभा के बजट सत्र का पहला दिन सत्तारूढ़ भाजपा के एक विधायक द्वारा अल्पसंख्यकों के खिलाफ भड़काऊ बयान देने और जदयू के एक नेता की गौरक्षकों द्वारा पीट-पीटकर हत्या किए जाने के खिलाफ विपक्ष के विरोध-प्रदर्शन के कारण हंगामेदार रहा।

कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान और राजेश राम ने राज्यपाल फागू चौहान के बिहार विधानमंडल के संयुक्त सत्र के संबोधन का शुक्रवार को बहिष्कार किया।

बिस्फी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले हरिभूषण ठाकुर बचोल ने कहा था कि मुसलमानों को विभाजन के समय एक अलग देश दिया गया था और जिन लोगों ने यहां रहने का विकल्प चुना है, उन्हें मतदान के अधिकार से वंचित कर दिया जाना चाहिए।

बचोल ने उस समय यह आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जब उनसे पत्रकारों द्वारा असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम की ओर से निर्वाचित निकायों में अल्पसंख्यक समुदाय के आनुपातिक प्रतिनिधित्व की मांग के बारे में पूछा गया था।

हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के बिहार में पांच विधायक हैं और राज्य इकाई के प्रमुख अख्तरुल ईमान ने भाजपा विधायक बचोल की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि वह इस मामले को अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के संज्ञान में लाएंगे और बचोल को अयोग्य घोषित करने की मांग करेंगे।

कांग्रेस के विधायक बचोल के बयान और जदयू नेता मोहम्मद खलील रिजवी की हत्या की निंदा करते हुए विधानसभा परिसर में नारेबाजी की। रिजवी का शव हाल ही में समस्तीपुर जिले में जमीन के नीचे गड़ा हुआ पाया गया था।

सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें रिजवी पर गोमांस खाने का आरोप लगाते हुए भीड़ द्वारा पिटते देखा गया था। पुलिस के अनुसार इस हत्या के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख