Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Bajaj Freedom 125 : बजाज ने लॉन्च की दुनिया की पहली CNG बाइक, 330Km की रेंज, जानिए 10 खास बातें

हमें फॉलो करें Bajaj Freedom 125 1

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 6 जुलाई 2024 (17:48 IST)
Bajaj Auto launches worlds first CNG motorcycle at 95,000 : Bajaj  ने दुनिया की पहली CNG बाइक Freedom 125  को लॉन्च कर दिया है। बाइक को लेकर कंपनी ने कई तरह के दावे किए हैं। कंपनी ने दावा किया है कि CNG पर 100 किमी प्रति किलोग्राम और पेट्रोल का उपयोग करते समय 65kpl का माइलेज मिलता है। इसमें 125cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 9.5 PS की पावर और 9.7Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। 
 
ये इंजन पेट्रोल और CNG दोनों पर चल सकता है। दोनों को एक बार फुल कराने से 330 किमी का माइलेज मिलेगा। बजाज की ओर से दावा किया गया है कि इस बाइक की सीट तमाम बाइक्स में सबसे लंबी है। 2 से ज्यादा पैसेंजर बेहद आराम से इस पर बैठ सकेंगे। जानिए बाइक से जुड़ी खास 10 बातें- 
  
webdunia
1. बाइक को चलाने के लिए दो फ्यूल ऑप्शन यानी 2 लीटर का पेट्रोल टैंक और 2 किलो का CNG टैंक है। दोनों के लिए एक कॉमन फ्यूल टैंक कैप कवर दिया गया है।
2. राइडर एक बटन से CNG से पेट्रोल और पेट्रोल से CNG पर स्विच कर सकता है।
3. इसकी कीमत 95,000 से 1.10 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है।
4. बाइक में मजबूत ट्रेलिस फ्रेम और सेगमेंट फर्स्ट लिंक्ड मोनोशॉक शामिल हैं।
5. CNG बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ रिवर्स LED कंसोल दिया गया है।
6. ये मिस्र, तंजानिया, कोलंबिया, पेरू, बांग्लादेश और इंडोनेशिया में एक्सपोर्ट होगी।
7. बाइक की बुकिंग शुरू हो गई है। 
8. फ्रीडम 125 बाइक में सेगमेंट की सबसे लंबी सीट है। 
9. बाइक के 11 से ज्यादा सेफ्टी टेस्ट किए गए हैं।
10. CNG टू-व्हीलर चलाने का खर्च करीब 1 रुपए प्रति किलोमीटर आएगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भैंस ने खुद सुलझा दिया विवाद, अपने मालिक को देख कुछ ऐसा किया कि पुलिस भी दंग रह गई