सस्ती E-Bike हुई लॉन्च, चलाने के लिए नहीं पड़ेगी रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस की जरूरत, 120 KM का माइलेज

Webdunia
मंगलवार, 27 सितम्बर 2022 (19:53 IST)
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के बीच इलेक्ट्रिक व्हीकल काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। बाजार में एक से बढ़कर एक इलेक्ट्रिक वाहन आ रहे हैं। देश में तेजी से बढ़ रहे विद्युत वाहनों के बाजार में मोटोवोल्ट (Motovolt) ने अपनी नई अर्बन ई-बाइक को बाजार में लॉन्च करने का ऐलान किया है। अर्बन ई-बाइक को एक बार चार्ज करने के बाद 120 किलोमीटर की दूरी तय की जा सकती है। जो अन्य ई-बाइकों के मुकाबले बहुत अधिक है।
 
अर्बन की शुरुआती कीमत 49,999 रुपए है जिसे 999 रुपए में बुक किया जा सकता है। ग्राहक मोटोवोल्ट की वेबसाइट और 100 से ज्यादा स्टोरों से ई-बाइक को खरीद सकते हैं जिसमें ईएमआई का भी ऑप्शन है। अर्बन में 16एएच तथा 20 एएच की हटा सकने वाली (रिमोवल) बैटरी है जो 36 वॉल्ट की है।
 
बैटरी को पूरा चार्ज करने में तकरीबन 4 घंटे का समय लगता है। 40 किलो वजनी इस ई-बाइक की अधिकतम रफ्तार 25 किलोमीटर प्रतिघंटा है। अर्बन में स्टार्ट बटन के साथ हैंडल लॉक और अन्य फीचर्स दिए गए हैं। अर्बन ई-बाइक को बिना रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस के चलाया जा सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

Cloud EV से बड़ा धमाका करने जा रही है MG Motor, जानिए क्या हैं फीचर्स

Mahindra XUV 3XO के रिकॉर्ड से उड़े दूसरी कंपनियों के होश

Maruti Suzuki को CNG कारों की बिक्री 30 फीसदी बढ़ने की उम्मीद

Tata ने लॉन्च किया Nexon SUV का सस्ता मॉडल, जानिए क्या हैं फीचर्स

अगला लेख