motivational quotes: गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती पर पढ़ें 10 मोटिवेशनल कोट्‍स

WD Feature Desk
सोमवार, 6 जनवरी 2025 (09:56 IST)
Guru Govind Singh Quotes: श्री गुरु गो‍विंद सिंह जी सिखों के दसवें गुरु हैं। उनका जन्म पौष सुदी सप्तमी को बिहार के पटना में हुआ था। उनका वास्तविक नाम गोविंद राय रखा गया था। वे खालसा पंथ के संस्थापक हैं। गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती वर्ष 2025 में 06 जनवरी, सोमवार को मनाई जा रही है। उन्होंने अपने जीवनकाल में हमेशा अन्याय के विरुद्ध लड़ाइयां लड़ी, इतना ही नहीं उन्होंने हमेशा सत्य, प्रेम, एकता और आध्यात्मिकता पर अधिक जोर दिया।ALSO READ: धर्म रक्षक गुरु गोविंद सिंह की 5 खास बातें
 
वे कह‍ते हैं ईश्वर ही स्वयं क्षमाकर्ता है। आज भी उनके अनमोल विचार हम सभी के लिए बहुत अधिक प्रासंगिक हैं। गुरु गोविंद सिंह जी के अमूल्य उपदेशों से हम अपना जीवन बदल सकते हैं।
 
आइए यहां जानते हैं गुरु गोविंद सिंह जी के 10 अनमोल कोट्‍स...
 
1. गुरु गोविंद सिंह जी कहते हैं आप अपने अच्छे कर्मों से ही ईश्वर को प्राप्त कर सकते हैं और ईश्वर भी हमेशा अच्छे कर्म करने वाले लोगों की सहायता करते है।
 
2. भगवान के नाम के अलावा कोई भी आपका सच्चा मित्र नहीं है, अत: हमेशा ईश्वर का स्मरण करें। 
 
3. यदि आप सिर्फ भविष्य के विषय में सोचते रहेंगे, तो अपने वर्तमान को भी खो देंगे। 
 
4. ईश्वर ने हमें जन्म इसीलिए दिया है ताकि हम संसार में अच्छे कार्य करके समाज में फैली बुराइयों को दूर कर सकें।
 
5. वे कहते हैं आप किसी भी निर्बल व्यक्ति पर कभी भी अपनी तलवार चलाने के लिए उतावले मत होइए, वर्ना विधाता आपका ही खून बहाएगा।ALSO READ: गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती कब है?
 
6. गुरु के बिना किसी को भी भगवान का नाम नहीं मिला है।
 
7. इंसान से प्रेम करना ही, ईश्वर की सच्ची आस्था और भक्ति है। 
 
8. गुरु गोविंद सिंह जी का वीरताभरा संदेश-'सवा लाख से एक लड़ाऊं, चिड़ियों सों मैं बाज तड़ऊं तबे गोबिंदसिंह नाम कहाऊं'।
 
9. वे कहते हैं अपने जीवनयापन के लिए हमेशा ईमानदारीपूर्वक काम करें। 
 
10. इंसान का स्वार्थ ही अनेक अशुभ विचारों को जन्म देता है। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

इन 6 तरह के लोगों को नहीं खाना चाहिए आम, जानिए चौंकाने वाले कारण

बहुत भाग्यशाली होते हैं इन 5 नामाक्षरों के लोग, खुशियों से भरा रहता है जीवन, चैक करिए क्या आपका नाम है शामिल

करोड़पति होते हैं इन 5 नामाक्षरों के जातक, जिंदगी में बरसता है पैसा

लाइफ, नेचर और हैप्पीनेस पर रस्किन बॉन्ड के 20 मोटिवेशनल कोट्स

ब्लड प्रेशर को नैचुरली कंट्रोल में रखने वाले ये 10 सुपरफूड्स बदल सकते हैं आपका हेल्थ गेम, जानिए कैसे

सभी देखें

नवीनतम

हिंदी साहित्य के 15 शीर्ष उपन्यास जिन्हें पढ़े बिना अधूरा है किसी पाठक का सफर

स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी बिरसा मुंडा की मौत कैसे हुई?

अंतरिक्ष में नई कहानी लिखने की तैयारी, शुभ हो शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष यात्रा

बीमारियों से बचना है तो बारिश में रखें ये 10 सावधानियां

मिलिंद सोमन की मां 85 साल की उम्र में कैसे रखती हैं खुद को इतना फिट, जानिए उनके फिटनेस सीक्रेट

अगला लेख