क्या अकबर से हार गए थे महाराणा प्रताप?

मुगल और मेवाड़ सेना के युद्ध की कहानी

WD feature Desk
रविवार, 9 जून 2024 (07:02 IST)
Maharana Pratap Jayanti 2024: महाराणा प्रताप का जन्म 9 मई, 1540 ईस्वी को राजस्थान के कुंभलगढ़ दुर्ग में हुआ था। विक्रमी संवत् के अनुसार ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष तृतीया को उनकी जयंती मनाई जाती है। उनकी पुण्यतिथि माघ शुक्ल एकादशी को बताई गई है। उन्हें सिर्फ राजस्थान का ही नहीं अपितु संपूर्ण भारत का वीर सपूत कहा जाता है। आओ जानते हैं उनकी और अकबर के युद्ध के परिणाम के बारे में जानकारी।
ALSO READ: Maharana pratap jayanti 2024: महाराणा प्रताप के बारे में 5 अनसुनी बातें
- विदेशी मुगल बादशाह अकबर ने महाराणा प्रताप को हर तरह से झुकाने और हराने का प्रयास किया परंतु वह ऐसा करने में सफल नहीं हो पाया। महाराणा प्रताप ने 20 साल जंगल में रहकर नए सिरे से अपनी फौज तैयार की और अकबर से युद्ध करके मेवाड़ का 85 प्रतिशत हिस्सा पुन: हासिल कर लिया था। 12 सालों के लंबे संघर्ष के बाद अकबर ने हार मान ली थी।
 
- सन् 1576 के हल्दीघाटी युद्ध में करीब 20 हजार राजपूतों को साथ लेकर महाराणा प्रताप ने मुगल सरदार राजा मानसिंह के 80 हजार की सेना का सामना किया। शत्रु सेना से घिर चुके महाराणा प्रताप को शक्ति सिंह ने बचाया। यह युद्ध केवल एक दिन चला परंतु इसमें 17 हजार लोग मारे गए। 
ALSO READ: महाराणा प्रताप की 10 रोचक बातें
- 18 जून, 1576 को आमेर के राजा मानसिंह और आसफ खां के नेतृत्व में मुगल सेना और महाराणा प्रताप के बीच हल्दीघाटी का युद्ध हुआ। माना जाता है कि इस युद्ध में न तो अकबर की जीत हो सकी और न ही महाराणा प्रताप की हार हो सकी। मेवाड़ को जीतने के लिए अकबर ने भी सभी प्रयास किए। महाराणा प्रताप ने भी अकबर की अधीनता को स्वीकार नहीं किया था। उन्होंने कई वर्षों तक मुगल सम्राट अकबर के साथ संघर्ष किया।
 
- बाद में महाराणा की सेना ने मुगल चौकियों पर आक्रमण शुरू कर उदयपुर समेत 36 बेहद अहम ठिकानों को अपने अधिकार में ले लिया। यानी उन्होंने अकबर की सेना को 36 बार से ज्यादा बार मात दी थी। महाराणा प्रताप तुक के मुगल सम्राट अकबर से कभी भी हारे नहीं था। अधिकतर मौकों पर युद्ध का कोई परिणाम नहीं निकला था। महाराणा प्रताप के विरुद्ध हल्दीघाटी में पराजित होने के बाद स्वयं अकबर ने जून से दिसम्बर 1576 तक 3 बार विशाल सेना के साथ महाराणा पर आक्रमण किए, परंतु महाराणा को वे खोज नहीं पाए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

ये 10 फूड्स खाकर बढ़ जाता है आपका स्ट्रेस, भूलकर भी ना करें इन्हें खाने की गलती

खाली पेट पेनकिलर लेने से क्या होता है?

बेटी को दीजिए ‘इ’ से शुरू होने वाले ये मनभावन नाम, अर्थ भी मोह लेंगे मन

खाने में सफेद नमक की जगह डालें ये 5 चीजें, मिलेगा परफेक्ट और हेल्दी टेस्ट

Hustle Culture अब पुरानी बात! जानिए कैसे बदल रही है Work की Definition नई पीढ़ी के साथ

सभी देखें

नवीनतम

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और गूगल के वर्तमान संदर्भ में गुरु की प्रासंगिकता

पुस्तक समीक्षा: मन में गहरे उतरते, यादों के अवशेष

सावन सोमवार का व्रत रखने के बाद क्या खाएं, व्रत तोड़ने के नियम और टिप्स

गुरु पूर्णिमा पढ़ें गुरु पर दोहे

सावन में क्यों नहीं करना चाहिए मांस-मदिरा का सेवन? जानिए 5 वैज्ञानिक और स्वास्थ्य संबंधी कारण

अगला लेख