तिथिनुसार स्वामी विवेकानंद जयंती आज, जानें उनके बारे में

WD Feature Desk
मंगलवार, 21 जनवरी 2025 (10:40 IST)
Vivekananda Jayanti 2025: आज तिथि के अनुसार स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई जा रही है। आपको बता दें कि स्वामी विवेकानंद की जयंती वर्षभर में दो बार मनाई जाती है। दरअसल अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार विवेकानंद जी का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ था और हिन्दू कैलेंडर की तिथि के अनुसार उनका जन्म पौष मास की कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को हुआ था। इसी कारण हिन्दू माह के हिसाब से आज तिथि के हिसाब से विवेकानंद जयंती मनाई जा रही है। उन्हें समाज सुधारक, रामकृष्ण मिशन के संस्थापक और एक प्रमुख आध्यात्मिक नेता के रूप में जाना जाता है। ALSO READ: स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन : संवाद, सामर्थ्य और समृद्धि की त्रिवेणी- डॉ. मोहन यादव
 
विवेकानंद का बचपन का नाम नरेंद्र दत्त था। उन्होंने रामकृष्ण परमहंस से दीक्षा ली और स्वामी विवेकानंद नाम धारण किया। 1893 में शिकागो में हुए विश्व धर्म सम्मेलन में उनके भाषण ने पूरी दुनिया को चकित कर दिया था।
 
वर्ष 1984 में, भारत सरकार ने उनकी जन्मतिथि के अवसर पर यानि 12 जनवरी का दिन 'राष्ट्रीय युवा दिवस' मनाए जाने के रूप में घोषित किया। इस दिन युवाओं को स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं को याद करने तथा विवेकानंद की तरह ही राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया जाता है।
 
वर्तमान समय में आज भी विवेकानंद जी की शिक्षाएं उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी पहले थीं। युवाओं को आज भी उनके विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए। और स्वामी विवेकानंद ने हमें यह भी सिखाया कि हम अपनी क्षमताओं पर विश्वास करें और देश के विकास में अपना योगदान दें।ALSO READ: स्वामी विवेकानंद और सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर इस बार क्या खास किया जा रहा है?

एक महान संत और विचारक रहे स्वामी विवेकानंद ने भारत के युवाओं को एक नई दिशा दिखाई और भारत की एकता और अखंडता पर भी जोर दिया। उनका निधन 4 जुलाई 1902 को हुआ था। जिनके रोम-रोम का हर कण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत था, वे एक ऐसे महान संत थे तथा दीन-हीन लोगों की सेवा को ईश्वर की सच्ची पूजा मानकर गरीबों के हित में कार्य करते थे।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

ALSO READ: Vivekananda Quotes: स्वामी विवेकानंद के 15 जबरदस्त कथन, बदल देंगे आपका पूरा जीवन

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

डायबिटीज के मरीजों में अक्सर पाई जाती है इन 5 विटामिन्स की कमी, जानिए क्यों है खतरनाक

दीये की रोशनी में पढ़कर किया आविष्कार, बाल वैज्ञानिक पूजा पाल ने जापान में लहराया तिरंगा

क्या मर्द का दर्द, दर्द नहीं! कोल्डप्ले कॉन्सर्ट विवाद से सामने आया समाज का दोगलापन

बॉडी पर तिल क्यों निकलता है? जानिए इसके पीछे छुपे साइंटिफिक और स्किन से जुड़े राज

क्या होता है तुगलकी फरमान? जानिए कहां से आया यह शब्द

सभी देखें

नवीनतम

26 जुलाई 1999 को क्या हुआ था, जानें कारगिल दिवस पर 6 खास बातें

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

35 की उम्र के बाद रोजाना करें कपालभाति, जानिए इसके 5 बेहतरीन हेल्थ बेनिफिट्स जो आपको जवां और फिट बनाएंगे

रोने के बाद क्या सच में आंखें हो जाती है स्वस्थ? जानिए इसके पीछे का साइंटिफिक सच

कहीं आप भी 'सैयारा' की वाणी जैसी भूलने की बीमारी के शिकार तो नहीं? जानिए 20 से 25 की उम्र में अल्जाइमर के शुरुआती संकेत

अगला लेख