Hanuman Chalisa

30 October Birthday: आपको 30 अक्टूबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

WD Feature Desk
बुधवार, 29 अक्टूबर 2025 (18:13 IST)
30 October Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक1 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :ALSO READ: Gopashtami 2025: कब है गोपाष्टमी, 29 या 30 अक्टूबर, जानें शुभ मुहूर्त, योग और इस व्रत की खास जानकारी
 
आपका जन्मदिन: 30 अक्टूबर
 
अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।
 
आपके लिए खास 
 
शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30
 
शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9,
 
शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052,
 
ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु
 
शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी
 
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
कारोबार: नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। आपके लिए यह वर्ष सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे।
 
परिवार: दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। 
 
यात्रा योग: महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। 
 
आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति
 
होमी जहांगीर भाभा (Homi Jehangir Bhabha): भारत के महान परमाणु भौतिक विज्ञानी, जिन्हें 'भारतीय परमाणु कार्यक्रम का जनक' कहा जाता है। 
 
अभिजीत भट्टाचार्य (Abhijeet Bhattacharya): हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध पार्श्व गायक।
 
विक्रम गोखले (Vikram Gokhale): भारतीय फिल्म, टेलीविजन और मराठी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता।
 
प्रमोद महाजन (Pramod Mahajan): भारतीय राजनीतिज्ञ, जो बीजेपी के एक प्रमुख रणनीतिकार और केंद्रीय मंत्री थे।
 
आपको इस खास दिन पर जीवन की सभी खुशियां मिलें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!

ALSO READ: Vishnu Trirat Vrat: विष्णु त्रिरात्री व्रत क्या होता है, इस दिन किस देवता का पूजन किया जाता है?

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों पर अशुभ असर, 3 की चमकेगी किस्मत, जानें तारीख और उपाय

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

दक्षिण दिशा से जुड़ी ये गलतियां बना सकती हैं कंगाल, जानिए क्या रखें और क्या नहीं

बुधादित्य राजयोग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, नौकरी-व्यापार में होगा बड़ा लाभ

अपरा एकादशी 2026: कब है तिथि और क्या है इसका धार्मिक महत्व? जानिए सब कुछ

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (14 मई, 2026)

14 May Birthday: आपको 14 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 मई 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

बुध का वृषभ राशि में गोचर, 12 राशियों पर कैसा होगा प्रभाव?

अगला लेख