Hanuman Chalisa

29 November Birthday: आपको 29 नवंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

WD Feature Desk
शुक्रवार, 28 नवंबर 2025 (18:11 IST)
29 November Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 29 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :ALSO READ: Shani Margi 2025: शनि के मार्गी गोचर से 4 राशियों के लोगों को रहना होगा बचकर
 
आपका जन्मदिन: 29 नवंबर
 
दिनांक 29 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। 2 और 9 आपस में मिलकर 11 होते हैं। 11 की संख्या आपस में मिलकर 2 होती है इस तरह आपका मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।
 
आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।
 
आपके लिए खास 
 
शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29
 
शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92
 
शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036
 
ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव
 
शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे
 
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
 
सेहत: स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी।
 
परिवार: पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। किसी की दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। 
 
करियर: लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। 
 
सलाह: बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। 
 
आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति
 
गुरबचन सिंह सालारिया (Gurbachan Singh Salaria): भारतीय सेना के अधिकारी, जिन्हें परमवीर चक्र/ भारत का सर्वोच्च वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
 
अली सरदार जाफ़री (Ali Sardar Jafri): ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध भारतीय शायर और लेखक।
 
ललित मोदी (Lalit Modi): भारतीय व्यापारी और क्रिकेट प्रशासक, जो इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पहले अध्यक्ष और कमिश्नर थे।
 
नेहा पेंडसे (Neha Pendse): भारतीय फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री।
 
आपको इस खास दिन पर जीवन की सभी खुशियां मिलें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!ALSO READ: Lal Kitab mesh rashi upay 2026: मेष राशि के जातकों के लिए लाल किताब के अचूक उपाय, पूरा वर्ष रहेगा शनि से सुरक्षित

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (18 मई, 2026)

18 May Birthday: आपको 18 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 मई 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (17 मई, 2026)

17 May Birthday: आपको 17 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख