Hanuman Chalisa

02 December Birthday: आपको 2 दिसंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

WD Feature Desk
सोमवार, 1 दिसंबर 2025 (18:16 IST)
आपको 2 दिसंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!
 
02 December Janmdin: आज का दिन आपके लिए खास है, और हम आपके व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में कुछ खास बातें लेकर आए हैं। जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 2 तारीख को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी।ALSO READ: Trigrahi yog: वृश्चिक राशि में बना त्रिग्रही योग, 5 राशियों के लिए है बहुत ही शुभ समय
 
आपका जन्मदिन: 2  दिसंबर
 
दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। मूलांक 2 के स्वामी चंद्रमा हैं, जो मन के कारक हैं। यही कारण है कि आप स्वभाव से अत्यधिक भावुक, कल्पनाशील और संवेदनशील होते हैं। दूसरों के दुख से प्रभावित होना आपकी सबसे बड़ी कमजोरी है, लेकिन यही आपकी सबसे बड़ी ताकत भी है। आप में करुणा और दया कूट-कूट कर भरी होती है।
 
आप मानसिक रूप से मजबूत होते हुए भी, शारीरिक रूप से थोड़े कमजोर हो सकते हैं, इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना आपके लिए बेहद जरूरी है। चंद्रमा के प्रभाव से, आपका स्वभाव भी उसकी कलाओं की तरह बदलता रहता है- कभी शांत, तो कभी थोड़ा बेचैन। लेकिन आप में अहंकार बिल्कुल भी नहीं होता, और यही आपकी सबसे प्यारी विशेषता है।
 
यदि आप जल्दबाजी छोड़कर धैर्य से काम लें, तो जीवन में बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं।
 
आपके लिए खास
शुभ दिनांक: 2, 11, 20, 29
शुभ अंक: 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92
शुभ वर्ष: 2027, 2029, 2036
ईष्टदेव: भगवान शिव, बटुक भैरव, चंद्रदेव
शुभ रंग: सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे
 
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
आज का दिन आपके लिए समझदारी और सावधानी से चलने का है। किसी भी नए काम की शुरुआत करने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
 
करियर और व्यवसाय: व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। कोई बड़ा जोखिम लेने से बचें।
 
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। छोटी-मोटी परेशानियाँ हो सकती हैं, इसलिए अपनी दिनचर्या पर ध्यान दें।
 
पारिवारिक जीवन: परिवार में कोई भी विवाद हो, तो उसे आपसी समझ से सुलझाएं। किसी बाहरी व्यक्ति को दखल देने का मौका न दें।
 
ध्यान देने योग्य: कागज़ात से जुड़े मामलों में ख़ास सावधानी बरतें। बिना पढ़े किसी भी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर न करें। लेखन और बौद्धिक कार्यों से जुड़े लोगों को भी सतर्क रहना होगा।
 
आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति
 
अपूर्व अग्निहोत्री (Apurva Agnihotri): अपूर्व अग्निहोत्री एक मॉडल और अभिनेता हैं। उन्होंने नच बलिए और बिग बॉस 7 में भी हिस्सा लिया था।
 
कश्मीरा शाह (Kashmira Shah): भारतीय अभिनेत्री। वह कई हिंदी और मराठी फिल्मों में दिखाई दी। 
 
बोमन ईरानी (Boman Irani): भारतीय अभिनेता, फोटोग्राफर और आवाज कलाकार हैं जो मुख्य रूप से हिंदी भाषा की फिल्मों में काम करते हैं।
 
नीलिमा अज़ीम (Neelima Azeem): भारतीय अभिनेत्री, शास्त्रीय नृत्यांगना, लेखिका और अभिनेता शाहिद कपूर और ईशान खट्टर की माँ हैं।
 
जगत प्रकाश नड्डा (Jagat Prakash Nadda): एक भारतीय वकील और राजनीतिज्ञ हैं जो भारतीय जनता पार्टी के 11वें अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।
 
आपको इस खास दिन पर जीवन की सभी खुशियां मिलें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!ALSO READ: Numerology Weekly Horoscope, December 2025: साप्ताहिक अंक राशिफल, जानें 01 से 07 दिसंबर तक आपका भाग्य और भविष्य

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Shukra gochar: शुक्र के वृश्‍चिक में मार्गी होने से 4 राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी की कृपा! करें मात्र एक उपाय

Numerology Weekly Horoscope, December 2025: साप्ताहिक अंक राशिफल, जानें 01 से 07 दिसंबर तक आपका भाग्य और भविष्य

बुध के मार्गी होने से 3 राशियों को मिलेगी आर्थिक समस्या से मुक्ति

Lal Kitab Vrishabha rashi upay 2026: वृषभ राशि के जातकों के लिए लाल किताब के अचूक उपाय, राहु केतु देगा संकट

शुक्र का वृश्‍चिक राशि में गोचर, 12 राशियों का क्या रहेगा राशिफल, जानें किसे मिलेगा धन और कौन होगा कंगाल

सभी देखें

नवीनतम

Horoscope 2026: नया साल आपकी किस्मत कैसे बदलेगा? जानें महत्वपूर्ण मौके, चुनौतियां और उपाय (वार्षिक राशिफल 2026)

Meen Rashi 2026: शनि और राहु से रहें बचकर, गुरु करेंगे भविष्य तय

05 दिसंबर से लगेगा शुभ विवाह पर विराम, 15 को होंगे शुक्र अस्त

Lal Kitab Singh rashi upay 2026: सिंह राशि के जातकों के लिए लाल किताब के अचूक उपाय, वैवाहिक जीवन रहेगा शानदार

बृहस्पति का पुन: मिथुन राशि में होने वाला है गोचर, 12 राशियों की बदल जाएगी किस्मत

अगला लेख