Hanuman Chalisa

12 April Birthday: आपको 12 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

WD Feature Desk
शनिवार, 11 अप्रैल 2026 (18:20 IST)
12 April Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 12 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :ALSO READ: Weekly Horoscope April 2026: 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल, पढ़ें 6 से 12 अप्रैल तक
 

आपका जन्मदिन: 12 अप्रैल 

 
अंक ज्योतिष के अनुसार दिनांक 12 को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।
 

आपके लिए खास 

 
शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30
 
शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9
 
शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052
 
ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु
 
शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी
 

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

 
व्यापार-नौकरी: नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।
 
घर-परिवार: यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। 
 
करियर: किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। 
 

आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति

 
तुलसी गेबार्ड (Tulsi Gabbard): अमेरिकी कांग्रेस में पहली हिंदू अमेरिकी सांसद।
 
राणा सांगा (Rana Sanga): अपने समय के एक शक्तिशाली हिन्दू राजा थे। जिनका जन्म राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में हुआ था।
 
सफ़दर हाशमी (Safdar Hashmi): प्रसिद्ध मार्क्सवादी नाटककार, कलाकार, निर्देशक एवं गीतकार। 
 
सुमित्रा महाजन (Sumitra Mahajan): प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं 16वीं लोकसभा की अध्यक्ष। 
 
आर. हरि कुमार (R. Hari Kumar): एडमिरल राधाकृष्णन हरि कुमार पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएसएम, एडीसी, भारतीय नौसेना में एक सेवारत ध्वज अधिकारी हैं। वह नौसेना स्टाफ (सीएनएस) के 25वें और वर्तमान प्रमुख हैं।
 
आपको इस खास दिन पर जीवन की सभी खुशियां मिलें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!ALSO READ: Varuthini Ekadashi 2026: वरूथिनी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों पर अशुभ असर, 3 की चमकेगी किस्मत, जानें तारीख और उपाय

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

दक्षिण दिशा से जुड़ी ये गलतियां बना सकती हैं कंगाल, जानिए क्या रखें और क्या नहीं

बुधादित्य राजयोग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, नौकरी-व्यापार में होगा बड़ा लाभ

अपरा एकादशी 2026: कब है तिथि और क्या है इसका धार्मिक महत्व? जानिए सब कुछ

सभी देखें

नवीनतम

14 May Birthday: आपको 14 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 मई 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

बुध का वृषभ राशि में गोचर, 12 राशियों पर कैसा होगा प्रभाव?

Jyeshtha Amavasya Vrat 2026: ज्येष्ठ अमावस्या व्रत और पूजा विधि

अगला लेख