Hanuman Chalisa

बॉलीवुड 2021: इन सेलेब्स के घर गूंजी किलकारियां, कोई कपल बना शादी के सालों बाद माता-पिता

Webdunia
शुक्रवार, 31 दिसंबर 2021 (17:51 IST)
साल 2021 में मनोरंजन जगत से जहां कुछ बुरी खबरें सामने आई। वहीं कई सेलेब्स के लिए यह साल खुशियों भरा रहा। 2021 में कई बॉलीवुड हसीनाओं ने जिंदगी के नए अध्याय की शुरुआत की और शादी के बंधन में बंधी। कई एक्ट्रेसेस के घर किलकारियां भी गूंजी। आइए देखते हैं साल 2021 में कौन-कौन से स्टार्स माता-पिता बनें...
अनुष्का शर्मा - विराट कोहली
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली 11 जनवरी को एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बने। उन्होंने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा है।
 
अनिता हस्सनंदनी - रोहित रेड्डी
टीवी एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदनी 9 फरवरी को एक बेटे की मां बनीं। अनिता ने साल 2013 में बिजनेसमैन रोहित रेड्डी से शादी की थी। उनके बच्चे का नाम आरव रेड्डी है।
करीना कपूर - सैफ अली खान
करीना कपूर और सैफ अली खान भी साल 2021 में दूसरी बार माता-पिता बने। करीना ने 21 फरवरी एक बेटे को जन्म दिया। उन्होंने अपने बेटे का नाम जहांगारी रखा है। वह अपने बेटे को प्यार से जेह बुलाते हैं।
 
दीया मिर्जा - वैभव रेखी 
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा की 14 मई को एक बेटे की मां बनीं। उन्होंने अपने बच्चे का नाम अव्यान आजाद रेखी रखा है। दिया ने 15 फरवरी 2021 को वैभव रेखी से शादी की थी।

बॉलीवुड 2021 की बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर, सेक्सी एक्ट्रेस चुनिए, सर्वेक्षण में हिस्सा लेने के लिए क्लिक करें 
 
श्रेया घोषाल - शिलादित्य मुखोपाध्याय
बॉलीवुड की फेमस सिंगर श्रेया घोषाल अपनी शादी के 6 साल बाद 22 मई को एक बेटे की मां बनीं। उन्होंने अपने बेटे का नाम देवयान रखा है।
 
लीजा हेडन - डिनो लालवानी
बॉलीवुड एक्ट्रेस लीजा हेडन साल 2021 में तीसरी बार मां बनीं। उन्होंने एक बेटी जून में एक बेटी को जन्म दिया। लीजा की बेटी का नाम लारा है।
नीति मोहन - निहार पांड्या
सिंगर नीति मोहन भी इस साल 2 जून को एक बेटे की मां बनीं। नीति ने अपने बेटे का नाम आर्यवरी रखा है।
 
गीता बसरा - हरभजन सिंह
एक्ट्रेस गीता बसरा और क्रिकेटर हरभजन सिंह भी साल 2021 में दूसरी बार माता-पिता बने हैं। नेता ने 10 जुलाई को एक बेटे को जन्म दिया। उन्होंने अपने बेटे का नाम जोवन वीर सिंह रखा है।
अपारशक्ति खुराना - आकृति आहूजा
साल 2021 अपारशक्ति खुराना के लिए खुशियां लेकर आया। अपारशक्ति और उनकी पत्नी आकृति 27 अगस्त को एक बेटी अर्जोई के माता-पिता बने। 
 
नेहा धूपिया - अंगद बेदी
बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया और अंगद बेदी के घर भी साल 2021 में किलकारी गूंजी। नेहा ने 3 अक्टूबर को एक बेटे को जन्म दिया। कपल का यह दूसरा बच्चा है।
एवलिन शर्मा - तुषान‍ भिंडी
बॉलीवुड एक्ट्रेस एवलिन शर्मा 12 नवंबर को एक बेटी की मां बनी हैं। उन्होंने अपनी बेटी का नाम एवा रखा हैं।
 
प्रीति जिंटा - जेन गुडइनफ
प्रीति जिंटा और जेन गुडइनफ भी शादी के सालों बाद नवंबर 2021 में पेरेंट्स ने। प्रीति और जेन सेरोगेसी के जरिए जुडवां बच्चों के माता-पिता बने। उन्होंने अपने बच्चों के नाम जय और जिया रखा।

सम्बंधित जानकारी

व्हाइट मिनी ड्रेस में रकुल प्रीत सिंह का सुपर हॉट अंदाज, सिजलिंग अदाओं से मचाया तहलका

इंडियन आइडल: 23 साल बाद 'मोरे पिया' गाने के लिए फिर साथ आए श्रेया घोषाल और जसपिंदर नरूला

एसएस राजामौली की फिल्म से पृथ्वीराज सुकुमारन का धांसू लुक आउट, कुम्भा को देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

पंचतत्व में विलीन हुईं सुलक्षणा पंडित, अंतिम विदाई के वक्त फूट-फूटकर रोईं बहन विजयता, देखिए वीडियो

स्पाई थ्रिलर सीरीज 'द फैमिली मैन 3' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, श्रीकांत तिवारी बने मोस्ट वांटेड क्रिमिनल

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख