Hanuman Chalisa

आदिपुरुष का टीज़र कहानी पर एक्शन और वीएफक्स हावी

WD Entertainment Desk
सोमवार, 3 अक्टूबर 2022 (12:40 IST)
तान्हाजी की सफलता से उत्साहित युवा निर्देशक ओम राउत अब 'आदिपुरुष' ला रहे हैं जो रामायण पर आधारित है। बाहुबली से अपार लोकप्रियता प्राप्त कर चुके प्रभास इस फिल्म में प्रभु श्रीराम के रोल में हैं। सैफ अली खान रावण बने हैं। कृति सेनन फिल्म की हीरोइन है। 
 
यह फिल्म जब से अनाउंस हुई है तब से चर्चा में है। फिल्म का बजट, फिल्म की स्टार कास्ट, फिल्म का मेकिंग पर कई बात हुई है। 2023 की 12 जनवरी को यह फिल्म रिलीज होने वाली है और हाल ही में इस फिल्म का टीज़र हिंदी के साथ-साथ मलयालम, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में रिलीज हुआ है। 
 
 
टीज़र में फिल्म की थोड़ी झलक दिखाई गई है। श्रीराम के रूप में प्रभास कैसे नजर आएंगे? स्पेशल इफेक्ट्स कैसा होगा? सैफ अली खान रावण के किरदार में कैसे दिखाई देंगे? इनके जवाब टीज़र में मिलते हैं। 
 
प्रभु श्रीराम के रूप में प्रभास को लेकर मिश्रित प्रतिक्रियाएं हैं। राम में जो सौम्यता है वो प्रभास में नजर नहीं आ रही है। रावण के रूप में सैफ की झलक भी दिखलाई गई है। उनकी हेअरस्टाइल आज के दौर की नजर आ रही है। 

 
कहानी पर वीएफएक्स का जोर दिख रहा है। रामायण की कहानी पर एक्शन हावी है। राम का एक्शन अवतार नजर आ रहा है। हॉलीवुड फिल्मों से प्रेरित यह फिल्म दिखाई दे रही है। इसमें भारतीयता गायब नजर आ रही है। 
 
हालांकि टीजर देख फिल्म के बारे में कहना ठीक नहीं है, लेकिन एक अंदाजा जरूर लगाया जा सकता है। जिस तरह से आदिपुरुष का टीज़र बनाया गया है वो एक्शन मूवी का नजर आ रहा है। फिल्म में स्पेशल इफेक्ट्स और वीएफएक्स के तले में कहानी दबी सी लग रही है। 
 
सोशल मीडिया पर भी फिल्म के टीज़र को लेकर मिश्रित प्रतिक्रियाएं हैं। कोई कह रहा है कि यह निराशाजनक है। किसी को यह डिज्नी की फिल्म जैसा नजर आ रहा है। कुछ का मानना है कि आज के बच्चों को इसी तरह से ही रामायण के प्रति आकर्षित किया जा सकता है। 
 
कुल मिलाकर आदिपुरुष का टीज़र निराश कर रहा है। अब ट्रेलर का इंतजार है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

संजय दत्त की 'आखिरी सवाल' का दिल्ली में ग्रैंड प्रीमियर, CM रेखा गुप्ता ने की तारीफ

गुजराती सिनेमा ने रचा नया इतिहास, कान फिल्म फेस्टिवल में गूंजा 'लालो' का नाम

पति पत्नी और वो दो रिव्यू: जल्दबाजी और ओवर एक्टिंग में खोया हास्य

रजनीकांत की 'जेलर 2' के सेट पर दर्दनाक हादसा, करंट लगने से क्रू मेंबर की मौत

इस जंगल में जानवर नहीं, इंसान मिलेंगे, अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' का टीजर रिलीज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख