Hanuman Chalisa

ऐश्वर्या राय की 'सरबजीत' 'जज्बा' से भी पीछे

Webdunia
किसी भी बॉलीवुड हीरोइन को शादी और बच्चों के बाद वापसी करना लोहे के चने चबाना जैसा कठिन होता है। ऐश्वर्या राय ने प्रेगनेंट होते ही फिल्मों को बाय-बाय कह दिया और अपनी बेटी आराध्या के बड़े होने के बाद फिल्मों में वापसी की। 
 
'जज्बा' को वापसी के लिए उन्होंने चुना जिसकी कहानी उनके किरदार के आसपास ही घूमती है। जज्बा ने अपने पहले वीकेंड पर 15.24 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। बाद में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास नहीं कर पाई और ऐश्वर्या की वापसी की चमक फीकी रही। 
 
जल्दी ही ऐश्वर्या को 'सरबजीत' में काम करने का अवसर मिला। ऐश्वर्या को एक बार फिर दमदार रोल निभाने को मिला। 'सरबजीत' के निर्देशक तो ऐश्वर्या पर इतने मोहित हो गए कि यह सरबजीत की कम और उसकी बहन दलबीर की कहानी ज्यादा लगती है। 
 
बॉक्स ऑफिस पर पहले वीकेंड पर 'सरबजीत' ने 13.96 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन करते हुए निराश किया। वीकेंड कलेक्शन तो 'जज्बा' से भी कम रहे। फिल्म में ऐश्वर्या के अभिनय की आलोचना हुई सो अलग। 
अब ऐश्वर्या के पास करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' है जो इस वर्ष दिवाली पर रिलीज होगी। यह फिल्म ऐश्वर्या के कंधों पर ही नहीं टिकी है क्योंकि इसमें रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा जैसे सितारे हैं। 
 
अहम बात यह है कि जज्बा और सरबजीत जैसी फिल्म जिसका भार ऐश्वर्या के कंधों पर था बॉक्स ऑफिस पर खास नहीं कर पाई है लिहाजा भविष्य में ऐश्वर्या सिर्फ मल्टी स्टारर में ही नजर आएं तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए। 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो: एलियंस का आगमन- एक अनोखी साई-फाई और पारिवारिक गाथा

गवर्नर: मनोज बाजपेयी की फिल्म में 1990 के आर्थिक संकट की अनकही कहानी

घड़ी से शुरू हुआ सपना कैसे बना भारत की पहचान? ‘मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी’ का ट्रेलर रिलीज

ट्विशा शर्मा की मौत से दहलीं सेलिना जेटली, बोलीं- शादी की बंद दीवारों के पीछे छिपा होता है सबसे खतरनाक दर्द

सीएम विजय का बड़ा ऐलान, नई तमिल फिल्मों को मिलेगा फायदा: अब हर थिएटर में 5 शो की अनुमति

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख