Biodata Maker

अजय देवगन के फिल्म इंडस्ट्री में 33 साल पूरे, जब फूल और कांटे ने कर दिया था धमाका

समय ताम्रकर
शुक्रवार, 22 नवंबर 2024 (10:50 IST)
अजय देवगन ने 22 नवंबर 2024 को फिल्म इंडस्ट्री में 33 साल पूरे कर लिए हैं। उनकी पहली फिल्म फूल और कांटे 22 नवंबर 1991 को रिलीज हुई थी और तब से अजय ने अब तक पीछे मुड़ कर नहीं देखा। वे बॉलीवुड के टॉप स्टार्स में हमेशा बने रहे और उनकी फिल्में लगातार सफल होती गईं। 
 
अजय ने करियर के शुरुआत में एक्शन फिल्में की जिसमें उन्हें सिर्फ स्टंट कर दिखाना होते थे, लेकिन जब दर्शकों की पसंद बदली तो अजय ने भी अपने गियर चेंज किए। 'जख्म' जैसी फिल्म कर उन्हें दिखा दिया कि वे एक्टिंग करना भी जानते हैं। एक्शन, हास्य और इमोशनल फिल्मों में उन्होंने अपनी काबिलियत दिखाई। 

बात फूल और कांटे की हो रही है तो इससे जुड़ा एक मजेदार किस्सा। कुकु कोहली ने नवोदित अजय और मधु को लेकर 'फूल और कांटे' बनाई थी। कॉलेज का रोमांस और एक्शन इस फिल्म का आधार थे। नदीम-श्रवण के हिट गीतों ने फिल्म की सफलता को और बढ़ा दिया था। 
 
22 नवम्बर 1991 को फिल्म रिलीज करने की योजना बनाई गई। उसी दिन यश चोपड़ा अपनी फिल्म 'लम्हें' को रिलीज करने वाले थे। यश की पिछली फिल्म 'चांदनी' बॉक्स ऑफिस पर खासी सफल रही थी। लम्हें में अनिल कपूर और श्रीदेवी जैसे कलाकार थे। 

एक नए हीरो की फिल्म को बड़े बैनर और सितारों की फिल्म के आगे रिलीज करना खतरे से खाली नहीं था। कुकु कोहली और अजय देवगन सहित फिल्म से जुड़े सभी लोगों को फिल्म इंडस्ट्री के समझादारों ने समझाया कि यह गलती मत करो वरना तुम्हारी फिल्म बॉकस ऑफिस पर पानी भी नहीं मांगेगी। 
 
फूल और कांटे के लोग अपने निर्णय पर अड़े रहे और लम्हे के सामने फिल्म को रिलीज कर दिया गया। पहले शो से ही साफ हो गया कि लम्हे पर फूल और कांटे भारी है। युवा दर्शकों ने इस फिल्म को भरपूर प्यार दिया और फिल्म को सुपरहिट करा दिया। दूसरी ओर लम्हे बुरी तरह से असफल रही। इस तरह से अजय ने अपनी पहली फिल्म के जरिये ही बड़े सितारों से सज्जित फिल्म को पटखनी देकर ऐलान कर दिया कि बॉलीवुड को नया स्टार मिल गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

राज-डीके की सुपरहीरो फिल्म में सलमान खान के साथ सामंथा रुथ प्रभु?

क्या धुरंधर की एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने इम्तियाज अली की ‘हीर रांझा’ साइन कर ली?

Alia Bhatt की एक्शन फिल्म ‘Alpha’ की रिलीज डेट घोषित, इस तारीख को होगा सिनेमाघरों में धमाका

धुरंधर: द रिवेंज के लिए दर्शकों का क्रेज हाई, ट्रेलर और पेड प्रिव्यू बुकिंग ने बढ़ाई उम्मीदें, क्या टूटेगा पहली फिल्म का रिकॉर्ड?

फिल्म 'बदला' की रिलीज को 7 साल पूरे, क्यों तापसी पन्नू का किरदार बना गेम-चेंजर?

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख