Hanuman Chalisa

अक्षय कुमार की Box Office पर सर्वाधिक कलेक्शन करने वाली Top 10 मूवीज़

समय ताम्रकर
गुरुवार, 9 सितम्बर 2021 (11:31 IST)
इस समय अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपने करियर के बेहतरीन दौर से गुजर रहे हैं। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर शानदार सफलताएं हासिल कर रही हैं। उनके हाथ में कई फिल्में हैं। उन्हें नए-नए रोल अदा करने को मिल रहे हैं और जनता को उनका हर अंदाज पसंद आ रहा है। अपने लंबे करियर में अक्षय ने कई सफल फिल्में दी हैं। पेश है उनकी सर्वाधिक कलेक्शन करने वाली टॉप 10 फिल्में (Top 10 Movies)। 


 
1) गुड न्यूज (2019)  
कुल कलेक्शन : 205.14 करोड़ रुपये 
बॉक्स ऑफिस रिजल्ट : सुपरहिट 
अक्षय कुमार के करियर की सर्वाधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म। लंबे समय बाद अक्षय ने कॉमेडी की जो खूब पसंद की गई। साथ ही करीना कपूर खान के साथ उनकी केमिस्ट्री भी खूब जमी। 


 
2) मिशन मंगल (2019) 
कुल कलेक्शन : 202.98 करोड़ रुपये 
बॉक्स ऑफिस रिजल्ट : सुपरहिट 
मिशन मंगल के जरिये अक्षय कुमार ने पहली बार बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया। रिलीज के पहले किसी को उम्मीद नहीं थी कि यह फिल्म ऐसा कमाल दिखाएगी। 


 
3) हाउसफुल 4 (2019) 
कुल कलेक्शन : 194.60 करोड़ रुपये 
बॉक्स ऑफिस रिजल्ट : हिट 
फिल्म की खूब बुराई की गई, लेकिन आम दर्शकों ने इसे पसंद किया। टीवी पर भी यह फिल्म खूब देखी जाती है और बच्चें बेहद पसंद करते हैं। 
 
4) 2.0 (2018) 
कुल कलेक्शन : 189.55 करोड़ रुपये
बॉक्स ऑफिस रिजल्ट : हिट
अक्षय इस फिल्म में खलनायक के रूप में रजनीकांत से टक्कर लेते नजर आए। स्पेशल इफेक्ट्स से सजी इस फिल्म में अक्षय विलेन होने के बावजूद पसंद किए गए। 


 
5) केसरी (2019) 
कुल कलेक्शन : 154.41 करोड़ रुपये 
बॉक्स ऑफिस रिजल्ट  : हिट 
देशप्रेम से ओतप्रोत फिल्म जिसकी कहानी एक सच्ची घटना पर आधारित है। देशभक्ति का रंग अक्षय पर खूब चढ़ा और उनका अभिनय देखने लायक रहा। 

6) टॉयलेट - एक प्रेम कथा (2017) 
कुल कलेक्शन : 134.22 करोड़ रुपये 
बॉक्स ऑफिस रिजल्ट : हिट 
टॉयलेट पर भी फिल्म बनी और हिट भी रही। विदेश से भी तारीफ मिली। अक्षय कुमार ने इस फिल्म के जरिये टॉयलेट मिशन को आगे बढ़ाया। 
 
7) राउडी राठौर (2012) 
कुल कलेक्शन : 133.25 करोड़ रुपये 
बॉक्स ऑफिस रिजल्ट : सुपरहिट  
मसाले से भरपूर फिल्म। एक्शन, रोमांस और कॉमेडी का शानदार मिश्रण। पुलिस वाले के रूप में अक्षय ने लोगों का दिल जीत लिया। 


 
8) एअरलिफ्ट (2016) 
कुल कलेक्शन : 128.10 करोड़ रुपये
बॉक्स ऑफिस रिजल्ट : हिट
सत्य घटना पर आधारित फिल्म। एक गंभीर रोल को अक्षय ने बखूबी जिया और दिखाया कि लीक से हट कर फिल्म की जा सकती है और हिट भी हो सकती है। 
 
9 ) रुस्तम (2016) 
कुल कलेक्शन : 127.49 करोड़ रुपये
बॉक्स ऑफिस रिजल्ट  : हिट
फिर अक्षय का अलग अंदाज। नानावटी कांड पर आधारित। दर्शकों ने लिया हाथों-हाथ। 
 
10) जॉली एलएलबी (2017) 
कुल कलेक्शन : 117 करोड़ रुपये 
बॉक्स ऑफिस रिजल्ट : हिट
वकील के किरदार में अक्षय। अदालत और कानून के दांवपेच को दिखाती यह फिल्म अक्षय के कारण अच्छा व्यवसाय करने में सफल रही। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

13 साल बाद भी नैना तलवार के डायलॉग्स का जादू है बरकरार, पढ़ें दीपिका पादुकोण की आइकॉनिक लाइंस

'गुल्लक 5' से क्यों आउट हुए 'अन्नू भैया' वैभव राज गुप्ता, जानिए कारण!

यौन उत्पीड़न मामले में घिरे 'धुरंधर' के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस. जोहरे, POSH कमेटी ने पाया दोषी

प्राइम वीडियो ने किया इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर सीरीज 'राख' का ऐलान, इस दिन होगा प्रीमियर

विवादों के बीच भी रणवीर सिंह का जलवा कायम! सुपरस्टार के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स ने बढ़ाया एक्साइटमेंट

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख