अक्षय कुमार और उनकी प्रेमिकाएं : इश्क के मैदान में खिलाड़ी के कारनामे

Webdunia
अक्षय कुमार को खिलाड़ी कुमार भी कहा जाता है क्योंकि एक दौर में उनकी 'खिलाड़ी' सीरिज की फिल्में बेहद सफल रही थी। यह खिलंदड़ किस्म का इंसान इश्क के मैदान का भी खिलाड़ी रहा है और हसीनाओं के दिल चुराया करता था। कहा जाता है कि एक साथ तीन-तीन लड़कियों से वे रोमांस किया करते थे। वे कुछ लड़कियों के प्रति गंभीर भी थे और उनके साथ अक्षय का नाम लंबे समय तक जुड़ा रहा। आइए चर्चा करते हैं अक्षय की उन तथाकथित प्रेमिकाओं की। 
 
पूजा बत्रा 
अक्षय कुमार ने जब बॉलीवुड में कदम भी नहीं रखा था तब पूजा बत्रा से उनकी इश्कबाजी चल रही थी। पूजा तब सफल मॉडल थीं और अक्षय के मुकाबले ज्यादा लोकप्रिय थी। कुछ पार्टियों में अक्षय को पूजा के कारण एंट्री भी मिल जाती थी। जैसे ही अक्षय को बॉलीवुड में एंट्री मिली, पूजा को छोड़ उन्होंने करियर पर ध्यान देना शुरू कर दिया। 

रवीना टंडन 
खिलाड़ी हिट होने के बाद अक्षय का नाम कुछ समय के लिए इस फिल्म की हीरोइन आयशा जुल्का से जोड़ा गया, लेकिन इनमें सच्चाई नहीं थी। इसके बाद अक्षय कुमार की लाइफ में मस्त-मस्त गर्ल रवीना टंडन ने एंट्री ली। 'मोहरा' के लिए जब वे 'टिप टिप बरसा पानी' की शूटिंग कर रहे थे तब इश्क की आग दोनों तरफ लगी हुई थी। तीन साल तक उनका रोमांस चलता रहा और पत्र-पत्रिकाओं में उनके किस्से चटखारे लेकर छापे जाते रहे। 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' में अक्षय के साथ रवीना और रेखा काम कर रही थीं। तब रेखा से नजदीकियों के किस्से भी खूब फैले। कहा जाता है कि यह सब रवीना को जलाने के लिए किया गया था। कहा जाता है कि अक्षय के प्रति रवीना गंभीर थीं। शादी कर घर बसाना चाहती थीं, लेकिन अक्षय इसके लिए तैयार नहीं हुए। बस, उनके अलगाव का यही कारण बना। 

शिल्पा शेट्टी 
चुरा के दिल मेरा, गोरिया चली... गाते-गाते शिल्पा ने अक्षय कुमार का दिल चुरा लिया। अक्षय और रवीना का ब्रेकअप होते ही रवीना की जगह शिल्पा शेट्टी ने ले ली। दोनों की नजदीकियों के चर्चे होने लगे और लगा कि शिल्पा ही मिसेस अक्षय कुमार बनेगी, लेकिन खिलाड़ी कुमार के तो इरादे ही कुछ और थे। वे ट्विंकल खन्ना से भी इश्क कर बैठे। एक तरफ शिल्पा और दूसरी ओर ट्विंकल। ये बात शिल्पा को चुभ गईं और अक्की से वे अलग हो गईं। 

ट्विंकल खन्ना 
राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया जैसे सितारों की बेटी ट्विंकल और अक्षय के बीच रोमांस तब शुरू हुआ जब दोनों साथ में फिल्म कर रहे थे। कभी राजेश खन्ना के ऑफिस में अक्षय काम मांगने गए थे। उन्होंने सोचा भी नहीं होगा कि उनकी ही बेटी के साथ वे इश्क लड़ाएंगे। बताया जाता है कि ट्विंकल ने जब अक्षय से शादी करने की बात कही तो खिलाड़ी कुमार ने खूंटे से बंधने से इंकार कर दिया। ट्विंकल भी कम नहीं थी। दबाव डलवाया गया तो अक्की ने भी सोचा कि ट्विंकल के साथ ही घर बसा लिया जाए। बस, दोनों ने शादी कर ली। 
 

प्रियंका चोपड़ा 
बंदर गुलाटी मारना कहां भूलता है। शादी होने के बाद कुछ दिनों तक तो ट्विंकल के पल्लू से अक्षय बंधे रहे, लेकिन जल्दी ही उनका दिल प्रियंका चोपड़ा पर आ गया। प्रियंका के साथ वे कुछ फिल्में कर रहे थे और यही से नजदीकियां बढ़ गईं। फिल्म इंडस्ट्री की बातें कहां छुपती है। ट्विंकल के कानों तक पहुंच गई और फिर तो तूफान आना ही था। फरमान जारी हो गया कि अब प्रियंका के साथ कोई फिल्म की तो.... इसके आगे की बात अक्षय समझ गए और इसके बाद उनका दिल फिर किसी पर नहीं आया। ट्विंकल के ही होकर रह गए। अब तो दोनों की जोड़ी को आदर्श कहा जाता है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

दमदार एक्शन और जबरदस्त स्वैग से भरपूर सलमान खान की सिकंदर का ट्रेलर रिलीज

यश की फिल्म टॉक्सिक के लिए फैंस को करना होगा इंतजार, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

ठग लाइफ से कमल हासन और सिलंबरासन टीआर का फर्स्ट लुक रिलीज

पिंक साड़ी में तमन्ना भाटिया का दिलकश अंदाज, देखिए तस्वीरें

दिग्गज अभिनेता राकेश पांडे का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

सभी देखें

जरूर पढ़ें

Loveyapa review: मोबाइल की अदला-बदली से मचा स्यापा

देवा मूवी रिव्यू: शाहिद कपूर और टेक्नीशियन्स की मेहनत पर स्क्रीनप्ले लिखने वालों ने पानी फेरा

Sky Force review: एयर फोर्स के जांबाज योद्धाओं की कहानी

आज़ाद मूवी रिव्यू: अमन-साशा की बिगड़ी शुरुआत, क्यों की अजय देवगन ने यह फिल्म

इमरजेंसी मूवी रिव्यू: कंगना रनौट की एक्टिंग ही फिल्म का एकमात्र मजबूत पक्ष

अगला लेख